Move to Jagran APP

घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

कसेंदा सरायअकिल थाना क्षेत्र के जरैनी गांव में एक विवाहिता का शव घर के भीतर फांसी के

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 09:24 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 09:24 PM (IST)
घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

कसेंदा : सरायअकिल थाना क्षेत्र के जरैनी गांव में एक विवाहिता का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव नीचे उतारा। मायका पक्ष से पिता ने मृतका के पति समेत परिवार के चार लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

जरैनी निवासी मनराज यादव एंबुलेंस सेवा में संविदा कर्मी के पद पर तैनात है। इन दिनों उसकी तैनाती मिर्जापुर शहर में है। उसकी शादी साल भर पहले कोखराज के हथियाभीट निवासी विनोद सिंह की 22 वर्षीय बेटी साधना के साथ हुई थी। कुछ दिनों के लिए मनराज मिर्जापुर से गांव आया था। साधना के पिता विनोद सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही साधना व उसके पति के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। सोमवार की रात भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। साधना भी अपने कमरे में सोने चली गई। इस बीच संदिग्ध हालात में साधना की मौत हो गई। सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली तो कमरे में जाकर देखा कि साधना का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पति समेत सास व ससुर से भी पूछताछ की। वहीं मृतका के पिता विनोद सिंह ने ससुरालियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह का कहना है कि पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.