Move to Jagran APP

बंदरों का आतंक, छत से गिरकर बालक घायल

पश्चिम शरीरा क्षेत्र के पुनवार गांव में सोमवार की सुबह छत पर बंदर देखकर सहमा बालक बचने के लिए भागा तो नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान किशोर को परिवार के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:07 AM (IST)
बंदरों का आतंक, छत से गिरकर बालक घायल
बंदरों का आतंक, छत से गिरकर बालक घायल

कौशांबी : पश्चिम शरीरा क्षेत्र के पुनवार गांव में सोमवार की सुबह छत पर बंदर देखकर सहमा बालक बचने के लिए भागा तो नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान किशोर को परिवार के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

पुनवार गांव में बंदरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन छत के रास्ते लोगों के घरों में बंदर घुसकर गृहस्थी का सामान नष्ट कर देते हैं। गांव के राजू के मकान की छत पर सोमवार दिन में करीब 11 बजे एक बंदर बैठा था। राजू ने बताया कि तभी उसका 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु खेलने के लिए छत पर गया। वहां मौजूद बंदर ने हिमांशु को दौड़ाया तो वह घबराकर भागा। इसी हड़बड़ी में वह बिना मुंडेर की छत से गिर गया। नीचे गिरने से उसे गंभीर चोट पहुंची। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

कई लोग हो चुके बंदरों का शिकार

मुख्यालय मंझनपुर समेत कई कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों का आतंक हैं। सिराथू, रामपुर धमावा, नगिया मई, मधवा मई, जानकीपुर, अटसराय, चरवा, कसेंदा में बंदरों का झुंड घरों व बाजारों के बीच पहुंच जाता है। खास तौर पर बच्चे व महिलाएं बंदरों की वजह से परेशान है। कई लोगों को काट कर बंदर घायल भी कर चुके हैं। तीन जुलाई को मंझनपुर कस्बे की संगीता छत पर कपड़ा डालने के लिए गई थी। वहां मौजूद बंदर से उसे दौड़ाकर काट लिया। इसी प्रकार जानकीपुर के रोहित, अटसराय के दीपू को भी बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बंदरों का आतंक इलाके में बढ़ता जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.