शिक्षक की बेटी दीक्षा बनीं लेफ्टिनेंट, बढ़ाया मान
सिराथू तहसील के दारानगर के रहने वाले शिक्षक अंबुज त्रिपाठी की बेटी दीक्षा ने दोआबा का नाम रोशन कर दिया है। दीक्षा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं।
टेढ़ीमोड : सिराथू तहसील के दारानगर के रहने वाले शिक्षक अंबुज त्रिपाठी की बेटी दीक्षा ने दोआबा का नाम रोशन कर दिया है। दीक्षा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। चेन्नई में शनिवार को उनकी पासिंग आउट परेड हुई। उसके बाद से लोगों का बधाई देने का तांता लगा है। दारानगर के लोग खुशी के मारे फूले नहीं समां रहे हैं, क्योंकि उनकी बिटिया अब लेफ्टिनेंट बन चुकी है।
दारानगर के रहने वाले अंबुज त्रिपाठी परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। इनकी बड़ी बेटी दीक्षा त्रिपाठी का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद हुआ था। चेन्नई में हुई ट्रेनिग के उपरांत पास आउट परेड हुई जिसमें पास होने के बाद शनिवार देर शाम को परिवार वालों को फोन पर बेटी ने जब बताया तो परिवार में खुशी का माहौल हो गया। जानकारी होने पर पास-पड़ोस व रिश्तेदारों की भी बधाई आने लगी। दीक्षा की हाईस्कूल तक कि शिक्षा भवंस मेहता विद्यालय भरवारी व उच्च शिक्षा प्रयागराज से संपन्न हुई। बेटी कीपासिग आउट परेड में सफल होने के बाद पिता अंबुज त्रिपाठी, मां सीमा त्रिपाठी, बहन प्रगति त्रिपाठी व भाई हर्ष त्रिपाठी के साथ-साथ दीक्षा के ननिहाल पक्ष सिराथू तहसील के निधियावां गांव में भी खुशी का माहौल है। उनके नाना रिटायर सब इंस्पेक्टर त्रिलोकी नाथ पांडेय, मामा नीरज पांडेय सीनियर रिपोर्टर एबीपी न्यूज दिल्ली, मनीष पांडेय व सोमेश्वर तिवारी को दीक्षा बेटी के लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करने पर गर्व है।
ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
करारी : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से डॉ रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के मैदान पर रणजी ट्रॉफी के चयन ट्रायल लिया गया। इसमें कौशांबी के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। ट्रायल के दौरान मुख्य चयनकर्ता उबैल कमल की नजर युवा खिलाड़ियों पर लगी रही।
ट्रायल के बाद उबैद कमाल ने अपने अनुभव को खिलाड़ियों के साथ साझा किया। साथ ही साथ क्रिकेट की बारीकियों को भी खिलाड़ियों को बताया। इस मौके पर एफडीसीए के सचिव प्रिस रियासत अली, कौशांबी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राशिद रिजवी, प्रशिक्षक परवेज आलम, प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।