Move to Jagran APP

भूमि विवाद में पट्टीदारों में चली लाठियां

सरायअकिल के अकबराबाद गांव में जमीनी विवाद में रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों तरफ से जमकर चले लाठी डंडों में दो लोग घायल हो गए। उन्होंने पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 10:41 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 10:41 PM (IST)
भूमि विवाद में पट्टीदारों में चली लाठियां
भूमि विवाद में पट्टीदारों में चली लाठियां

कसेंदा : सरायअकिल के अकबराबाद गांव में जमीनी विवाद में रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों तरफ से जमकर चले लाठी डंडों में दो लोग घायल हो गए। उन्होंने पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

loksabha election banner

अकबराबाद गुहौली गांव निवासी रामबदन पुत्र शिवप्रसाद व दुर्गेश पुत्र हीरालाल एक ही परिवार के हैं। खेत की मेड़ को लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। उपजिलाधिकारी चायल से शिकायत के बाद भी विवाद का निस्तारण नहीं हुआ। इससे दोनों परिवार के लोग एक दूसरे से रंजिश रखते हैं। रामबदन के मुताबिक रविवार सुबह उसका भाई ज्ञानचंद्र नदी में पंप लगाकर खेतों की सिचाई करने जा रहा था। आरोप है कि मौके पर पहुंचे दुर्गेश ने अपने खेतों से पाइप ले जाने से मना कर दिया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद के बीच ही दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक दूसरे पर लाठी डंडों हमला कर दिया। आपस में हुई मारपीट में एक पक्ष से ज्ञानचंद्र व दूसरे पक्ष से घनश्याम चोटिल हुए हैं। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को किसी तरह शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। अब पुलिस जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दे रही। भूमि विवाद में भाइयों ने पीटा

संसू, कसेंदा : सरायअकिल थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर भाइयों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर बचाने पहुंची पत्नी को भी पीट दिया। मारपीट में दोनों को चोटें आ गईं। उन्होंने पुलिस तो इसकी तहरीर दी।

खानपुर गांव निवासी ननंद लाल पुत्र सोमेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह तीन भाई हैं। घर के पास उनकी साझे की एक भूमि पड़ी है। जिसका 10 वर्ष पूर्व तीनों भाइयों के बीच बंटवारा हो गया है। बताया कि उनको प्रधानमंत्री आवास मिला है। वह उसी खाली पड़ी जमीन पर आवास बनाना चाह रहा हैं। मगर दोनों भाई उसका विरोध कर रहे हैं। नंदलाल के अनुसार रविवार सुबह वह जमीन पर नींव खोदने गए थे। इसी दौरान दोनों भाई लाठी-डंडा लेकर उसके पास पहुंचे। आरोप है कि वह दोनों गाली गलौच कर उसकी पिटाई करने लगे। पति को पिटता देख बीच बचाव करने पहुंची पत्नी रानी देवी को भी उन्होंने पीट दिया। इससे दोनों को काफी चोटें आई। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.