चोरी कर गोवंश की हत्या, खेत में पड़ा मिला अवशेष
पिपरी थाना क्षेत्र मकदूमपुर चौकी अंतर्गत घोषी गांव से रविवार की रात नलकूप पर बंधा मवेशी चोरी कर लिया गया। गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर रावतपुर रोड के पास खेत में गोवंश का अवशेष पड़ा मिला। खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने गोवंश का अवशेष देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी गांव तक पहुंचाई तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच पहुंचे एक पशुपालक ने अपने चोरी हुए मवेशी के रूप में अवशेषों की पहचान की। इसकी तहरीर भुक्तभोगी ने पुलिस को दिया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
संसू, कसेंदा : पिपरी थाना क्षेत्र मकदूमपुर चौकी अंतर्गत घोषी गांव से रविवार की रात नलकूप पर बंधा मवेशी चोरी कर लिया गया। गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर रावतपुर रोड के पास खेत में गोवंश का अवशेष पड़ा मिला। खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने गोवंश का अवशेष देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी गांव तक पहुंचाई तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच पहुंचे एक पशुपालक ने अपने चोरी हुए मवेशी के रूप में अवशेषों की पहचान की। इसकी तहरीर भुक्तभोगी ने पुलिस को दिया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पिपरी के जलालपुर घोषी गांव निवासी मनीष कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय असर्फीलाल यादव पशुपालक हैं। अपने निजी नलकूप पर उन्होंने मवेशी पाल रखें हैं। मनीष कुमार के मुताबिक रविवार की शाम वह मवेशियों का चारा पानी करने के बाद घर चले गए और वहीं पर खाना खाने के बाद सो गए। सुबह जब वह नलकूप पहुंचे तो एक गर्भवती गाय गायब देख कर मनीष कुमार के होश उड़ गए। वह उसकी तलाश कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने खेत में कई टुकड़ों में गोवंश का अवशेष पड़े होने की जानकारी दी। जानकारी होने पर पहुंचे मनीष कुमार ने अपने गायब मवेशी के रूप में अवशेषों की पहचान की। पशुपालक ने इसकी तहरीर चौकी पुलिस को दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। पशुपालक मनीष कुमार समेत ग्रामीणों का कहना है कि किसी पेशावर व्यक्तियों ने मवेशी की चोरी कर मांस के लिए हत्या कर दी।