Move to Jagran APP

जातिवाद की राजनीति कर रही सपा व कांग्रेस : केशव

भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए कार्य कर रही है। छुआछूत व जाति के भेदभाव से हटकर हर वर्ग के लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की गई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। ये बातें जिला मुख्यालय मंझनपुर में निर्मित 12करोड़ 36 लाख की लागत से बस डिपो का उद्घाटन करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार की दोपहर में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा जातिवाद की राजनीति कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 11:36 PM (IST)
जातिवाद की राजनीति कर रही सपा व कांग्रेस : केशव

जासं, कौशांबी : भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के लिए कार्य कर रही है। छुआछूत व जाति के भेदभाव से हटकर हर वर्ग के लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की गई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। ये बातें जिला मुख्यालय मंझनपुर में निर्मित 12करोड़ 36 लाख की लागत से बस डिपो का उद्घाटन करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार की दोपहर में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा जातिवाद की राजनीति कर रही है।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव में कौशांबी के तीनों सीटों समेत प्रदेश में 300 से अधिक सीटों पर भाजपा विजय हासिल कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पिछली सरकारें विकास के नाम पर 20 वर्ष में नहीं किया। भाजपा ने पांच सालों में करके दिखाया है। प्रदेश का जो विकास हुआ है। विकास के मुद्दों को लेकर भाजपा चुनाव लड़ेगी। इसके बाद 12.36 करोड़ की लागत से नवनिर्मित मंझनपुर बस स्टेशन एवं बस डिपो का लोकार्पण कर बसों को हरी झंडी दिखाकर 11 बसों को रवाना किया। कहा कि बस डिपो से 50 सीएनजी बसों को शीघ्र संचालित किया जाएगा। जिसके साथ होंगे युवा वही मारेगा मैदान

जागरण संवाददाता, कौशांबी : कहा जाता है कि युवा ही देश का कर्णधार होता है। युवा जिस तरफ हो जाए उसे आगे बढ़ाने से कोई नहीं रोक सकता। लोकतंत्र के महापर्व यानी चुनाव में भी युवकों की भूमिका अहम होती है। दोआबा यानी कौशांबी में भी ऐसा ही होगा विधानसभा 2022 के दौरान। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में युवा वोटरों पर डोरे डाले जाएंगे। इन पर सभी दलों की नजर है। लोकलुभावन वादे होंगे, बेरोजगारी का मसला उठाकर विपक्ष सत्तापक्ष को घेरने की कोशिश करेगा। वैसे भी सभी पार्टियां क्षेत्र में पहले से ही प्रचार कर मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने की कोशिश कर रही है।

कौशांबी जनपद में तीन विधानसभाएं हैं। इन्हें क्रमश: मंझनपुर, चायल व सिराथू विधानसभा के नाम से जाना जाता है। कुल 1182518 मतदाता हैं और युवा मतदाताओं कुल संख्या पांच लाख से अधिक है, जो लगभग 50 फीसद के आसपास हैं। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से मंझनपुर विधानसभा सबसे बड़ी और सिराथू विधानसभा सबसे छोटी है। मंझनपुर में कुल 415866 मतदाता, चायल में 385814 मतदाता तथा सिराथू में 380838 मतदता हैं। तीनों विधानसभाओं में कुल 1182518 मतदाता है, पुरुषों की संख्या 6,28,662 व महिलाओं की 5,52,830 है। दलों के पदाधिकारी मानते हैं कि युवा जिसके साथ होंगे, वही मैदान मारेगा, इसलिए उसकी बल्ले बल्ले कम से कम चुनाव तक तो रहेगी ही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.