बहनों ने भाइयों की लंबी आयु के लिए उतारी ढेढिया
ढेढिया पर्व शुक्रवार को मनाया गया। शाम को बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए सिर पर ढेढिया उतारी। इस मौके पर भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर रक्षा का बचन दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 11:55 PM (IST)
कौशांबी : ढेढिया पर्व शुक्रवार को मनाया गया। शाम को बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए सिर पर ढेढिया उतारी। इस मौके पर भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर रक्षा का बचन दिया।
अश्विन मास की पूर्णिमा को कोजागरी व ढेढिया के नाम से जाना जाता है। जिले में पर्व ढेढिया काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार रात बहनों ने मिट्टी की जालीदार ढेढिया में नीचे धान की भूसी रखकर उसके ऊपर मिट्टी की दीपावली जलाकर उसे भाइयों के सिर पर पांच या साथ बार उतारा। मान्यता है कि भाइयों के सिर पर ढेढिया उतारने से शनिदेव का प्रकोप नहीं होता है।
----
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें