श्रीकृष्ण बरात लेकर निकले रुक्मिणी को ब्याहने
विकास खंड कल्यानपुर बाजार में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है। छठवें दिन रविवार को आचार्य देवव्रत ने श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह के प्रसंग की कथा सुनाई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:45 PM (IST)
संसू टेढ़ीमोड़ : विकास खंड कल्यानपुर बाजार में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है। छठवें दिन रविवार को आचार्य देवव्रत ने श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह के प्रसंग की कथा सुनाई।
इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की बरात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। बरात ढोल-ताशे और आतिशबाजी के साथ प्रारंभ हुई, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। जहां बरात की अगवानी के बाद विवाह की रस्में निभाई गई। इस दौरान भक्तों ने पैर पुजाई की रस्म के दौरान रुक्मिणी को उपहार स्वरूप नकदी, बर्तन, कपड़े, आभूषण आदि भेंट किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें