पेरोल पर छोड़े गए सात कैदियों ने किया सरेंडर
कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते ही लॉकडाउन के दौरान शासन के आदेश पर जिला कारागार से 19 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। यह तय हुआ था कि संक्रमण की स्थिति काबू में आने के बाद वापस बुला लिया जाएगा। अब स्थिति कंट्रोल में होने पर चार दिनों के भीतर सात कैदियों ने सरेंडर कर दिया है।
टेंवा : कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते ही लॉकडाउन के दौरान शासन के आदेश पर जिला कारागार से 19 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। यह तय हुआ था कि संक्रमण की स्थिति काबू में आने के बाद वापस बुला लिया जाएगा। अब स्थिति कंट्रोल में होने पर चार दिनों के भीतर सात कैदियों ने सरेंडर कर दिया है।
जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं जिला कारागार में भी हर दिन बंदी आ रहे हैं। इसे देखते हुए अस्थायी जेल बनाई गई थी। वहीं शासन के आदेश पर लॉकडाउन के दौरान जेल से 19 बंदियों को पेरोल पर छोड़ दिया गया। साथ ही यह भी आदेश जारी किया गया कि महामारी के हालात काबू में आने के बाद नोटिस देकर पेरोल की तिथि खत्म की जाएगी, ऐसे में सरेंडर कर जेल वापस लौटना पड़ेगा। बीते दिनों शासन का आदेश आने के बाद सभी कैदियों को नोटिस भेजवा दी गई थी। अब तक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पितंबर लाल केसरवानी, आशा देवी, पइंसा थाना क्षेत्र के भइयालाल, भोलानाथ व गजराज, सैनी के फूल सिंह व पिपरी के रईस अहमद ने सरेंडर किया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि 12 कैदी सरेंडर के लिए बाकी हैं, शीघ्र ही वह भी जेल लौट आएंगे। चेकिग अभियान में 9600 रुपये का वसूला जुर्माना
कौशांबी : यातायात के नियमों का पालन करने के लिए इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को मंझनपुर चौराहा में यातायात व पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की चेकिग किया, जिसमें 20 वाहन चालकों ने 9600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यातायात प्रभारी रविद्र त्रिपाठी ने मंझनपुर पुलिस के साथ मंझनपुर चौराहा में दोपहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिग की। ओसा रोड, समदा रोड, सिराथू रोड की तरफ से गुजरने वाले वाहन को रोक कर अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान टैक्सी, ई-रिक्शा, विक्रम, और अन्य वाहनों से चाइनीज लाइट उतारी गई। 20 वाहनों का चालान काट कर मौके पर 9600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 16 वाहनों से टेप और साउंड खुलवाया गया।