Move to Jagran APP

कृषि कानून के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, पुलिस ने पकड़ा

कृषि कानून को विरोध में किसान संगठन और सपा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने नारेबाजी की। जिलाधिकारी को ज्ञापन ने जा रहे कार्यकर्ताओं को डायट मैदान के पास से पुलिस हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा सिराथू व चायल विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे 50 से अधिक सपाइयों को हिरासत में लिया। इसके विरोध कोविड-19 और धारा 144 का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 11:00 PM (IST)
कृषि कानून के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, पुलिस ने पकड़ा
कृषि कानून के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, पुलिस ने पकड़ा

कौशांबी : कृषि कानून को विरोध में किसान संगठन और सपा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने नारेबाजी की। जिलाधिकारी को ज्ञापन ने जा रहे कार्यकर्ताओं को डायट मैदान के पास से पुलिस हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा सिराथू व चायल विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे 50 से अधिक सपाइयों को हिरासत में लिया। इसके विरोध कोविड-19 और धारा 144 का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव व राकेश सिंह भोला के नेतृत्व में एक दर्जन कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे। पार्टी कार्यालय, ओसा, समदा व मंझनपुर चौराहे पर पुलिस ने पूरी तरह से शक्ति कर रखी थी। यहां से किसी भी कार्यकर्ता को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा था। जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ता किसी तरह छिपकर डायट मैदान पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। मंझनपुर कोतवाली ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कुछ कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर भागे। जिन्हें सिपाहियों ने पकड़ लिया और वहां से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इसी प्रकार पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अगुवाई में मंझनपुर के लिए निकले। किसान आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पिपरी पुलिस ने रास्ते से ही हिरासत में ले लिया। पिपरी थाना में कार्यकर्ताओं में प्रदर्शन में पूर्व शासकीय अधिवक्ता विनय कुमार भी शामिल थे। उनकी रिहाई के लिए अधिवक्ता अजीत कुमार की अगुवाई में एसपी यादव, अनिल कोरी, देवशरण, सुखलाल यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, एहसान अहमद, बीबी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश कुमार, रामबाबू यादव, कुंवर श्याम, लालमन पाल, बृजलाल आदि अधिवक्ताओं ने चायल तहसील गेट के सामने मनौरी तिल्हपुरमोड़ सड़क मार्ग जाम कर दिया। जिससे पंद्रह मिनट तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। अधिवक्ताओं के विरोध की जानकारी होने पर पुलिस ने पूर्व डीडीसी समेत अन्य वकीलों को छोड़ दिया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि बिना अनुमति के सपाइयों ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान कोविड- 19 व धारा 144 का उल्लंघन हुआ है। इसलिए प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की गई।

भाकियू कार्यकर्ता भूख हड़ताल

संसू सिराथू : किसान आंदोलन के समर्थन में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन में भाकियू कार्यकर्ता व किसान भूख हड़ताल पर रहे। जिला पंचायत परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष नूरूल इस्लाम ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं। देश के लोगों का पेट भरने वाला अन्नदाता सड़कों पर एक पखवारे से आंदोलन कर बिल को वापस करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसी प्रकार सिराथू तहसील क्षेत्र के अटसराय गांव के राजू गौतम के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने कृषि बिल के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.