समाधान दिवस : 23 में चार शिकायतों का त्वरित निस्तारण
जिले के सभी थानों में शनिवार को होने वाले समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग से जुड़ी कुल 23 शिकायती पत्र आए। इनमें चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कौशांबी : जिले के सभी थानों में शनिवार को होने वाले समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग से जुड़ी कुल 23 शिकायती पत्र आए। इनमें चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
मंझनपुर में राजस्व की दो शिकायतें आईं। इसके अलावा करारी में राजस्व की चार व पुलिस की तीन शिकायतें मिलीं। इनमें पुलिस की दो शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। इसी तरह महेवाघाट में राजस्व की एक शिकायत का त्वरित निस्तारण हुआ। कौशांबी में राजस्व की एक, सरायअकिल में राजस्व की दो व पुलिस की एक, चरवा में राजस्व की एक व पुलिस की दो, कोखराज में पुलिस की तीन, सैनी में पुलिस की दो व पइंसा में राजस्व के एक शिकायती पत्र आए। इस तरह राजस्व के कुल 12 व पुलिस के 11 शिकायती पत्रों में दो-दो का मौके पर निस्तारण हो सका। आज से मनाया जाएगा यूपी दिवस, मिलेगी जानकारी
जासं, कौशांबी : विश्व बालिका व यूपी स्थापना दिवस मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। योजनाओं की जानकारी देने के लिए 35 स्टाल कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए जाएंगे। इसमें शासन स्तर से संचालित की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन भी कराया जाएगा।
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 24 जनवरी से 26 जनवरी तक यूपी दिवस मनाएगा। मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि शासन स्तर से संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले। इसके मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में विभागाध्यक्षों की ओर से कैंप लगाकर जानकारी दी जाएगी। जिन विभागों को स्टाल लगाने का निर्देश दिया गया है। उसमें कृषि विभाग, शिक्षा, जिला उद्योग, डूडा, स्वास्थ्य, प्रोबेशन, ग्रामोद्योग, मनरेगा, बाल विकास, पशुपालन, कलाकार, शिल्पकार, महिला सुरक्षा, स्वरोजगार, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, पीएम किसान योजना के स्टाल शामिल हैं। कार्यक्रम आए हुए लोगों की समस्या का निराकरण किया जाएगा। मेधावियों को सम्मानित करेंगे प्रभारी मंत्री
बेटियां शिक्षित होकर आगे बढ़े। इसके मद्देनजर सरकार कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों की बढ़ाई के लिए सहायता भी दे रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी आरएन राम ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के तहत हाईस्कूल व इंटर की जिला टॉपर बालिकाओं को 20-20 हजार व टॉप टेन को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय 25 जनवरी को देंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।