आरक्षण सूची फाइनल, दावेदारों ने ली राहत की सांस
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने आरक्षण सूची का अतिम प्रकाशन कर दिया है। सूची विकास भवन समेत सभी ब्लाक परिसर में चस्पा हो गई। इस सूची के चस्पा होने के बाद से चुनाव लड़ने वालों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है।
संसू, नारा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने आरक्षण सूची का अतिम प्रकाशन कर दिया है। सूची विकास भवन समेत सभी ब्लाक परिसर में चस्पा हो गई। इस सूची के चस्पा होने के बाद से चुनाव लड़ने वालों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद करीब एक सप्ताह पूर्व आरक्षण 2015 के आधार पर निर्धारित कर दिया गया। इसको लेकर कुछ लोगों ने विरोध भी किया। सुप्रीम कोर्ट तक में याचिका दायर की गई, लेकिन सभी को खारिज कर दिया गया। इसी दौरान प्रशासन ने मिली आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया। शुक्रवार की सुबह ही आरक्षण को लेकर अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया। सूची चस्पा होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार-प्रसार तेज हो गया। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि के चुनाव लड़ने वाले लोगों ने अपनी ताकत झोकना शुरू कर दिया। शासन के फैसले के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में होली व चुनाव दोनों का रंग चढ़ने लगा। अब सभी मजबूती के साथ प्रचार-प्रसार करेंगे। दावेदार को चुनाव लड़ने पर मिली जान से मारने की धमकी
संसू, सरायअकिल : किशुनपुर अंबारी गांव का एक युवक चुनाव की तैयारी कर रहा है। वह इसके लिए नियमित प्रचार प्रसार में लगा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी दी है। दावेदार ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांगी है।
किशुनपुर अंबारी निवासी एक युवक प्रधान पद का चुनाव लड़ना चाहता है। इसके लिए वह प्रचार कर रहा है। आरोप है कि सोमवार की शाम करीब आठ बजे जैसे ही वह गांव की एक दुकान के निकट से गुजरा। इसी बीच गांव का एक युवक अपने चार पांच साथियों के साथ अचानक कही से आ गया। बताया कि युवक ने उसे चुनाव से दूर रहने की हिदायत के साथ ही कहा कि यदि वह चुनाव में आया तो उसके जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी है।