दहेज हत्या के आरोप में पति समेत सात पर रिपोर्ट
ससुराल में गुरुवार को संदिग्ध हालात में फंदे से विवाहिता की लाश लटकी मिली थी। इस मामले में
ससुराल में गुरुवार को संदिग्ध हालात में फंदे से विवाहिता की लाश लटकी मिली थी। इस मामले में मृतका की मा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दहेज की खातिर हत्या का केस दर्ज किया।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर बेला का मजरा अहिरन का डेरा निवासी मिथुन की शादी महेवाघाट के अंधावां निवासी सुमन सिंह की बेटी श्वेता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। गुरुवार को श्वेता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर के भीतर उसका शव फंदे पर लटकता मिला था। वहीं, घटना की जानकारी होने पर मायका पक्ष से मृतका की मां रेखा देवी ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने और फंदे पर लाश लटकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपित पति मिथुन समेत ससुर शिवबरन, सास, जेठ पप्पू यादव, जेठानी, देवर सुरेंद्र व मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस
विवाहिता को दहेज की खातिर मारपीट कर घर से भगाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। चुन्नी का पूरा ऐगवां निवासी अशोक कुमार ने अपनी बेटी रोशनी की शादी सालभर पहले सरायअकिल थाना क्षेत्र के दिया उपरहार गांव में अंकित के साथ की थी। रोशनी का आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन उसे दहेज में बाइक व नकदी लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 29 जून को ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई की और घर से भगा दिया। मामले की शिकायत के बावजूद थाने में कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने एसपी अभिनंदन से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपित पति अंकित समेत सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।