Move to Jagran APP

ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व ससुर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

कड़ाधाम थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के अलावा ससुर पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 11:10 PM (IST)
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व ससुर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व ससुर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

कौशांबी : कड़ाधाम थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के अलावा ससुर पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

loksabha election banner

मंझनपुर इलाके की एक विवाहिता की शादी कड़ाधाम थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये मायके से लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। विवाहिता का आरोप है कि प्रताड़ना के बीच उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ। किसी से बताने पर बदनाम करने की धमकी दी गई। 13 अगस्त को ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने घर वालों को आपबीती सुनाई। थाने के अलावा आला अफसरों से भी पीड़िता ने शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न व ससुर पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया। घर में घुसकर महिला को पीटा, छह पर मुकदमा

कौशांबी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने महिला को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गनपा निवासी अशोक कुमार की गांव के ही धर्मेंद्र से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उनकी पत्नी सोनी 13 अगस्त को अपने घर पर मौजूद थीं। अशोक खेत की तरफ गए थे। सोनी का कहना है कि इस बीच धर्मेंद्र अपने परिवार के लवकुश, शांति, रामभजन, रमेश व राजेश आए और बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उन्हें बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत के बावजूद न तो थाने में कार्रवाई हुई और न ही आला अफसरों ने गुहार सुनी। आखिर में पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.