समाधान दिवस : 33 में महज चार शिकायतों का निस्तारण
जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित हुए समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस से संबंधित कुल
जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित हुए समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस से संबंधित कुल 33 शिकायतें आईं। इनमें चार शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सका। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अफसरों और कर्मियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कोखराज थाने में बैठकर शिकायती पत्रों का निस्तारण किया।
मंझनपुर कोतवाली में राजस्व की दो और पुलिस की तीन, करारी में राजस्व की तीन, पश्चिम शरीरा में पुलिस की एक, महेवाघाट में राजस्व की एक, सरायअकिल में पुलिस की एक, चरवा में राजस्व के दो व पुलिस के छह, पिपरी में राजस्व के दो शिकायती पत्र आए। इनमें किसी का निस्तारण नहीं हो सका। जबकि पूरामुफ्ती में राजस्व के चार में एक व कोखराज में राजस्व के दो में एक, पुलिस के तीन में एक शिकायती पत्र का त्वरित निस्तारण किया गया। सैनी में राजस्व के एक व पुलिस के दो शिकायती पत्र आए। इनका निस्तारण नहीं हो सका। कुल राजस्व के 17 व पुलिस के 16 शिकायतों में क्रमश: दो-दो शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण किया जा सका।