Move to Jagran APP

प्रभु राम के जयकारों संग रामलीला संपन्न

नगर पंचायत सरायअकिल की रामलीला में शुक्रवार रात प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। फतेहपुर जनपद से आए हुए कलाकारों ने भगवान राम को सिंहासन पर बैठाकर कुल गुरु वशिष्ठ मुनि से उनका तिलक लगाकर राज्याभिषेक कराया। इस दौरान दर्शकों ने जयकारे लगाए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 11:15 PM (IST)
प्रभु राम के जयकारों संग रामलीला संपन्न
प्रभु राम के जयकारों संग रामलीला संपन्न

पुरखास : नगर पंचायत सरायअकिल की रामलीला में शुक्रवार रात प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। फतेहपुर जनपद से आए हुए कलाकारों ने भगवान राम को सिंहासन पर बैठाकर कुल गुरु वशिष्ठ मुनि से उनका तिलक लगाकर राज्याभिषेक कराया। इस दौरान दर्शकों ने जयकारे लगाए।

loksabha election banner

सरायअकिल की रामलीला के मंचन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष बाद वनवास से लौटने की खुशी में पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया। पूरे राज्य में भगवान राम के राजतिलक की तैयारियां जोरों पर हुई। जगह-जगह मंगल गीत व शहनाईयां बजाई गई। अयोध्या के इस मनोहारी दृश्य का वर्णन नहीं किया जा सकता है। भगवान राम को सिंहासन पर बैठाकर कुल गुरु वशिष्ठ मुनि ने तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया और आशीर्वाद दिया। राम का राज्याभिषेक देख आसमान से सुर, नर, मुनि, सभी ने फूलों की वर्षा की। यह दृश्य देख रामलीला प्रांगण जय श्रीराम के नारों से गूंजायमान हो उठा। कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान राम का राज्याभिषेक कर 13 दिवसीय रामलीला का समापन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवदानी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपालजी केशरवानी, उपाध्यक्ष सतीशचंद्र जायसवाल, राजेश चौधरी, दिलीप कुमार उर्फ रंगा केशरवानी, महामंत्री अनिल केशरवानी, कोषाध्यक्ष शंकरलाल, मंत्री रुद्रेश कुमार केशरवानी, संरक्षक कृष्णनारायन रस्तोगी, वासुदेव केशरवानी, मंच संचालक संतोष सोनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.