मामूली विवाद पर हमलावरों ने पूरे को पीटा
पिपरी थाने के आलमपुर गांव में शनिवार को मामूली बात को लेकर हमलावरों ने कुनबे को पीट कर घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कसेंदा : पिपरी थाने के आलमपुर गांव में शनिवार को मामूली बात को लेकर हमलावरों ने कुनबे को पीट कर घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आलमपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार खेती किसानी करते हैं। उन्होंने मवेशी भी पाल रखें हैं। उनकी पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी भैंस के सींग से खून बह रहा था। जिसे देख उसने बिना किसी का नाम लिए भैंस को चोट पहुंचाने वाले को कुछ अपशब्द कहने लगी। इस पर पड़ोस का एक व्यक्ति सुनीता को गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो हमलावर अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर आया और उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए पति वीरेंद्र व सास रामसखी को भी पीटा। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। सुनीता ने पुलिस को दो नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। राजगीर को मजदूरी नहीं दे रहा मकान मालिक
मूरतगंज : कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में काम कराने के बाद दबंग राजगीर को मजदूरी नहीं दे रहा है। ऐसे में राजगीर ने पुलिस को तहरीर देकर बची मजदूरी दिलाने की मांग की है।
बिहार के अररिया जनपद के पकतौला गांव निवासी राजू राजगीर है। वह करीब माह भर पहले कोखराज के कसिया पूरब गांव में एक परिवार का घर बना रहा था। काम खत्म हो चुका है, लेकिन उसकी मजदूरी अब तक नहीं मिली है। उसने मकान मालिक से शेष भुगतान मांगा तो उसे धमकी देते हुए उसे भगा दिया। पीड़ित ने अब पुलिस को तहरीर देकर भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। जेठ और देवर ने विवाहिता को पीटा
मूरतगंज : कोखराज थाना क्षेत्र की ककोड़ा गांव में मामूली कहासुनी पर देवर और जेठ ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। कोखराज थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव निवासी बबलू की पत्नी संतो देवी ने बताया कि शनिवार शाम उसके देवर व जेठ से मामूली कहासुनी हुई। इस पर दोनों ने उसे पीटा। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।