Move to Jagran APP

सर्वसम्मति से मनोज मिश्र बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अध्यक्ष

संसू चायल स्थानीय तहसील में शुक्रवार को सर्वसम्मति से मनोज कुमार मिश्र को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचित होने के बाद सहयोगियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर जश्न मनाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 06:31 AM (IST)
सर्वसम्मति से मनोज मिश्र बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अध्यक्ष
सर्वसम्मति से मनोज मिश्र बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अध्यक्ष

संसू, चायल : स्थानीय तहसील में शुक्रवार को सर्वसम्मति से मनोज कुमार मिश्र को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचित होने के बाद सहयोगियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर जश्न मनाया।

loksabha election banner

प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश की जनपद कौशांबी इकाई का चुनाव मंडल समन्वय विनय कुमार सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को चायल में संपन्न हुआ। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एक सुर में सर्वसम्मति से मनोज कुमार मिश्र को अध्यक्ष, अफजाल अहमद खां को मंत्री, चंद्रपति राम को उपाध्यक्ष, राजीव शुक्ला कोषाध्यक्ष, प्रताप बहादुर सिंह संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित किए गए। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सभी पदाधिकारियों को सहयोगियों ने फूलों की माला पहना कर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर आरके सिंह, विजय प्रताप सिंह, राजेश सिंह, आनंद स्वरुप सरोज और शिव सहोर आदि लोग मौजूद रहे। सवालों के घेरे में बंदोबस्त अधिकारी संघ का चुनाव

जासं, कौशांबी : सहायक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संघ के चुनाव शुक्रवार को चायल तहसील परिसर में संपन्न हुए। इस चुनाव को लेकर पूर्व अध्यक्ष ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इन चुनावों को जबरन कराए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि यह चुनाव भ्रष्टाचार करने वालों को बचाने की साजिश है।

चायल तहसील परिसर में शुक्रवार को चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी संघ का चुनाव हुआ। इस चुनाव में मनोज कुमार मिश्र को अध्यक्ष, अफजाल अहमद खां को मंत्री, चंद्रपति राम को उपाध्यक्ष, राजीव शुक्ला कोषाध्यक्ष, प्रताप बहादुर सिंह संप्रेक्षक के पद पर निर्विरोध रुप से चुन लिया गया। इस चुनाव को लेकर पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार लाल ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि विभाग में पूर्व में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की गई थी। असंवैधानिक तरीके से उनका पद से हटा कर यह चुनाव कराया गया है। इसके पीछे विभागीय भ्रष्टाचार में शामिल रहे लोगों की साजिश है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी को उन्होंने क्षेत्र में हो रही चकबंदी गांव में किस प्रकार की गड़बड़ी की गई है। इसकी एक रिपोर्ट तैयार करते हुए शिकायत की थी। इसके चलते उनके खिलाफ साजिश करते हुए यह चुनाव कराया गया है। जिससे भ्रष्टाचारियों को बचाया जा सके और उनका गैर जनपद तबादला होने से रुकवाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.