बेसहारा बुजुर्गों की तलाश कर वृद्धाश्रम पहुंचाएगी पुलिस
जिले में बुजुर्गों को सहारा मिले इसके लिए वृद्धाश्रम संचालित है। जागरूकता के अभाव में बुजुर्ग आश्रम में नहीं पहुंच रहे। वह सड़कों पर इधर-उधर घूमते मिल जाते हैं। ठंड के मौसम में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब डीएम ने पुलिस को ऐसे बुजुर्गों की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी है।एसपी को पत्र लिखकर बेसहारा बुजुर्गों को थाने में माध्यम से तलाश कराने और उनको वृद्धाश्रम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपे जाने को कहा है। वृद्धाश्रम संचालक को भी ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से बुजुर्गों की तलाश करने के लिए लगाया गया है।
कौशांबी : जिले में बुजुर्गों को सहारा मिले इसके लिए वृद्धाश्रम संचालित है। जागरूकता के अभाव में बुजुर्ग आश्रम में नहीं पहुंच रहे। वह सड़कों पर इधर-उधर घूमते मिल जाते हैं। ठंड के मौसम में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब डीएम ने पुलिस को ऐसे बुजुर्गों की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी है।एसपी को पत्र लिखकर बेसहारा बुजुर्गों को थाने में माध्यम से तलाश कराने और उनको वृद्धाश्रम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपे जाने को कहा है। वृद्धाश्रम संचालक को भी ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से बुजुर्गों की तलाश करने के लिए लगाया गया है।
बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच बच्चे समय के साथ-साथ बुजुर्गों को लेकर बेरुखे होते जा रहे हैं। ऐसे में बुजुर्गों का वह नियमित ख्याल नहीं रखते। जिससे वह उपेक्षित महसूस करते हैं। घर में घुटन भरी जिदगी जीने को मजबूत बुजुर्गों के पास कोई अन्य विकल्प भी नहीं है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोग भी हैं जिनके पास आय का कोई जरिया नहीं है। संतान न होने के कारण वृद्धावस्था में उनके पास इधर-उधर घूमने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है। सड़क के किनारे इस प्रकार के बुजुर्ग अक्सर देखने को मिल जाते हैं। ठंड की वजह से बेसहारा बुजुर्गों की मौत न हो। इसके लिए डीएम ने इसंवेदना दिखाई है। उन्होंने शुक्रवार को एसपी अभिनंदन को पत्र खिल कर ऐसे बुजुर्गों की तलाश करने और उनकी सूचना वृद्धाश्रम को देने और पहुंचाने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर वृद्धाश्रम संचालक अलोक राय को निर्देश दिया है कि वह अपने स्तर से ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों की तलाश करें। खंड विकास क्षेत्रों के सचिव समेत अन्य लोगों को बुजुर्गों की मदद के लिए प्रेरित करें।
--------
वृद्ध को पहुंचाया आश्रम
एक वृद्ध शुक्रवार की रात ब्लाक परिसर में ठंड के दौरान पेड़ के नीचे पड़ा था। इसकी जानकारी किसी ने वृद्धाश्रम संचालक को दी। जानकारी के बाद संचालक आलोक राय रात्रि करीब 11.30 बजे ब्लाक परिसर पहुंचे। उन्होंने वृद्ध को आश्रम चलने के लिए कहा तो पहले वह तैयार नहीं हुआ। बाद में उन्होंने ठंड के मौसम से बचने और जब मर्जी वहां चले आने का आश्वासन दिया। इसके बाद वृद्ध उनके साथ चला गया। कहा इन दिनों वृद्धाश्रम में 42 बुजुर्ग हैं, जिसकी देखभाल की जा रही है।