Move to Jagran APP

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पीएम का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 70 वीं जन्मतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिला मुख्यालय समेत प्रमुख स्थानों पर जन प्रतिनिधि व भाजपा के पदाधिकारियों ने हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:13 AM (IST)
सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पीएम का जन्मदिन
सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पीएम का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 70 वीं जन्मतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिला मुख्यालय समेत प्रमुख स्थानों पर जन प्रतिनिधि व भाजपा के पदाधिकारियों ने हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही केक काटकर खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि सिराथू विधायक शीतला पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अगुवाई में सिराथू में मनाई गई। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने के लिए हवन किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश पूरी तरीके से सुरक्षित है। रात दिन काम कर पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिए हैं। वह कार्यकर्ताओं को मानव सेवा करने की सीख देते हैं इसलिए उनका जन्मदिन मानव सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि समाज में मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य काम नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सच्चे देशभक्त हैं। उनकी देशभक्ति से विपक्ष को सीख लेने की जरूरत है। इसके बाद विधायक व अध्यक्ष ने दिव्यांग जनों को उपकरण व ट्राईसाइकिल भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में चंद्रिका पटेल, धर्मराज मौर्य, प्रशांत केसरी, अरुण केशरवानी, रोहित शर्मा, अतुल त्रिपाठी, नीरज मोदनवाल, अमन त्रिपाठी मौजूद रहे।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री की जन्मतिथि पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों चश्मा भेट किया। विधायक ने बांटे उपकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि पर पार्टी कार्यालय में मंझनपुर विधायक लालबहादुर के साथ कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इसके बाद विधायक ने मंझनपुर ब्लाक पहुंचकर

70 दिव्यांगों को उपकरण भेट किए। सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगों के हित के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शैलेश राय ने कहा कि दिव्यांगों के लिए पेंशन की सुविधा है। 40 फीसद से अधिक दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर पेंशन का लाभ ले सकते हैं। देश के लिए कार्य कर रहे पीएम

चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने अपने केंद्रीय कार्यालय भरवारी में केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि मनाई। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को भारत में दो जयंती मनाई गई। विश्वकर्मा जयंती व दूसरा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मतिथि। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद एक भी दिन अवकाश न लेकर दिन रात देश के विकास की चिता कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष अशोक केसरवानी, जिला मंत्री संगीता सरोज, पिटू कुशवाहा, शंकरलाल केसरवानी, मनोज साहू, सुधीर केसरवानी, राजन केसरवानी, अशोक गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--------

सफाई कर स्वच्छता दिया गया संदेश

संसू, भरवारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 24 गुलाब सेन नगर मेहता रोड के राम गोमती वाटिका मोहल्ले की सफाई कर स्थानीय लोगों ने स्वाच्छता का संदेश दिया। प्रबुद्धप्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक करुणेश कुमार त्रिपाठी ने भाजपा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके मूरतगंज मण्डल उपाध्यक्ष निधि त्रिपाठी, हाट बाट निरीक्षक सन्दीप तिवारी, संदीप तिवारी, राहुल केसरवानी, हिमांशु केशरवानी, रानी केसरवानी, अवनि कृष्ण त्रिपाठी, श्रब्या त्रिपाठी, राहुल केसरवानी ने श्रमदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.