सीएमओ को अपमानित करने पर चिकित्सक नाराज, सौंपा ज्ञापन
प्रदेश के कुछ जनपदों में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएमओ व चिकित्सकों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इससे प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों में नाराजगी है। शुक्रवार को चिकित्सकों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग किया।
कौशांबी : प्रदेश के कुछ जनपदों में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएमओ व चिकित्सकों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इससे प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों में नाराजगी है। शुक्रवार को चिकित्सकों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग किया।
शुक्रवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा कौशांबी के जिलाध्यक्ष डॉ. बीके शुक्ला व सचिव डॉ. सुनील सिंह की अगुवाई में चिकित्सक कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद डीएम अमित कुमार सिंह को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन देकर बताया कि विश्व कोविड -19 बीमारी से ग्रसित हैं। देश और प्रदेश में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन देश एंव प्रदेश की सरकार के चरणों एंव सफल नीतियों से महामारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है। महामारी से पीड़ित लोगों की जान बचाने के लिए चिकित्सक लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।
लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार चिकित्सकों को प्रताड़ित व अभद्र भाषा का प्रयोग करके हतोत्साहित किया जा रहा है। अलीगढ़, महाराजगंज, बस्ती, वाराणसी एवं मऊ व रायबरेली में सीएमओ को अपमानित करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे चिकित्सक स्वंय को अपमानित महसूस कर रहे हैं। संघ की मांग है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर डॉक्टरों को अपमानित करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। इस प्रकार की घटनाएं चिकित्सकों को अपनी सेवा से विमुख होकर आंदोलित होने को विवश कर रही हैं। इस दौरान डॉ. एस अगगवाल, डॉ. विजय केसरवानी, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. विवेक केसरवानी आदि मौजूद रहे।