सर्द हवाओं से कांपे लोग, धूप से भी नहीं मिली राहत
आसमान में छाए बादल व कोहरे की चादर व चलने वाली सर्द हवाएं लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग घर से बाहर नहीं निकले। इसकी वजह से सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा है। सुबह के समय घर से बाहर निकले राहगीरों ने अलाव तापकर राहत महसूस किया। न्यूनतम सात व अधिकतर 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
कौशांबी : आसमान में छाए बादल व कोहरे की चादर व चलने वाली सर्द हवाएं लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग घर से बाहर नहीं निकले। इसकी वजह से सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा है। सुबह के समय घर से बाहर निकले राहगीरों ने अलाव तापकर राहत महसूस किया। न्यूनतम सात व अधिकतर 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
गुरुवार की सुबह के समय आसमान में बादल व कोहरा रहा। सुबह से चलने वाली सर्द हवाएं लोगों के बदन में सुई की तरह चुभ रही थी। कोहरा होने की वजह से वाहनों की रफ्तार काफी कम हो गई। दस बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। जरूरमंत गर्म कपड़े पहन कर घर से निकले, वह भी कांपते नजर आए। कड़ाके की सर्दी में पैदल राहगीर व दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान किया। मंझनपुर चौराहा, ओसा, करारी, भरवारी, चायल आदि स्थानों में चलाए गए अलाव से राहगीरों ने बदन गर्म किया। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड को लेकर न बरते लापरवाही
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. बिजय शंकर केसरवानी ने बताया कि इन दिनों मौसम काफी ठंड भरा है। ठंड से बचाने की जरूरत है। शाम-सुबह घर में रहे तो बेहतर होगा। घर से बाहर निकलते वक्त बदन को गर्म कपड़ों से ढक लें। यदि सर्दी महसूस हो तो आग से बदन को गर्म कर तुरंत चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। कहा कि इस समय बच्चों व वृद्ध जनों को अधिक बचाने की जरूरत है। ठंड को लेकर लापरवाही न बरते। महिला की हुई मौत, ठंड की आशंका
संसू, मूरतगंज : कोखराज थाना क्षेत्र के भीखमपुर जीटी रोड निवासी एक महिला की अचानक मौत गुरुवार को हो गई परिजनों ने ठंड की आशंका जताई।
ग्राम पंचायत भीखमपुर निवासी कंचन लाल की 45 वर्षीय पत्नी बतूली देवी गुरुवार की दोपहर खाना खाने के बाद घर पर सो गई करीब तीन बजे कंचन सिंह ने उसे जगाया तो वह ठंड से कांप रही थी। स्वजन इलाज करने के लिए ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। स्वजनों ने ठंड लगने की आशंका जाहिर करते हुए। मामले की सूचना राजस्व विभाग के कर्मचारी को दिया।