कुत्तों के हमले में मोर जख्मी
सरायअकिल के बुद्धपुरी मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक मोर बस्ती के अंदर आ गया। कुत्तों की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से वह जख्मी हो गया। बस्ती के लोगों ने किसी तरह मोर को बचाया और इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी। घंटो इंतजार के बाद पहुंची टीम मोर को अपने साथ ले आई।
संसू, सरायअकिल : सरायअकिल के बुद्धपुरी मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक मोर बस्ती के अंदर आ गया। कुत्तों की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से वह जख्मी हो गया। बस्ती के लोगों ने किसी तरह मोर को बचाया और इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी। घंटो इंतजार के बाद पहुंची टीम मोर को अपने साथ ले आई।
बुद्धपुरी निवासी सुशील सिंह की एक बाग है। जो कस्बे से सटी है। बुधवार सुबह बाग में आया मोर अचानक बस्ती में आ गया। वहां मौजूद कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। उनसे बचने के लिए वह इधर-उधर भागा। इसी बीच वह जख्मी हो गया। लोगों ने परेशान मोर को देखा तो किसी तरह उसे बचाया। मोर के घायल होने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी। घंटों बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर को उपचार के लिए आने साथ मंझनपुर ले गई। हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा
जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव के बाहर चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने बुधवार को इलाज के दौरान मंझनपुर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रघवापुर निवासी बितानी लाल का 35 वर्षीय सुखलाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार वालों का कहना है कि सोमवार को वह बाजार गया था। शाम को वापस पैदल लौटते समय वह जैसे ही अपने गांव के बाहर पहुंचा था, तभी मंझनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में एंबुलेंस मदद से सुखलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे मंझनपुर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिदगी और मौत के बीच जूझ रहे सुखलाल ने इलाज के दौरान बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।