सत्यापन में गड़बड़ी से नहीं बिका धान, नोडल अधिकारी से शिकायत
जनपद के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव पशुधन विकास भुवनेश कुमार जनपद में कराए गए विकास कार्यों व शासन स्तर से संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए जिले में तीन दिन के डेरा डाल दिया है। उन्होंने रविवार को धान क्रय केंद्र अजुहा का निरीक्षण कर सौरई गांव में चौपाल लगाई। चौपाल में लोगों की समस्या को सुनी और उसके निस्तारण को आदेश दिया।
कौशांबी : जनपद के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव पशुधन विकास भुवनेश कुमार जनपद में कराए गए विकास कार्यों व शासन स्तर से संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए जिले में तीन दिन के डेरा डाल दिया है। उन्होंने रविवार को धान क्रय केंद्र अजुहा का निरीक्षण कर सौरई गांव में चौपाल लगाई। चौपाल में लोगों की समस्या को सुनी और उसके निस्तारण को आदेश दिया।
कौशांबी के नोडल अधिकारी सबसे पहले क्रय केंद्र अजुहा का निरीक्षण जांच के दौरान कुछ किसानों का धान पड़ा मिला, जिसकी तौल नहीं कराई गई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर किया। कनवार निवासी किसान अवध नरेश सिंह ने नोडल अधिकारी से लिखित में शिकायत किया कि उसके पास खेती अधिक है। 122 कुंतल धान है, लेकिन लेखपाल 63 कुंतल की बिक्री के लिए संस्तुति की है। इसकी वजह से 59 कुंतल धान की बिक्री नहीं हो पा रही है। नोडल अधिकारी ने किसान को संतुष्ट किया कि धान की तौल कराई जाएगी। एमआई राकेश चौरसिया ने बताया इस केंद्र पर 25000 कुंटल धान खरीदने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 19500 कुंटल धान खरीदा जा चुका है। इसके बाद नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीद की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की हिदायत दी। इस बैठक में डीएम अमित कुमार सिंह, एडीएम मनोज, अधिशासी अधिकारी अझुवा सूर्य प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने सौरई खुर्द में लगाई चैपाल
जासं, कौशांबी : जनपद के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार रविवार को सिराथू ब्लॉक
के ग्राम पंचायत सौरई खुर्द में बने अस्थायी गोआश्रय केंद्र में चौपाल लगाकर लगा कर जन समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने सिराथू एसडीएम राजेश श्रीवास्तव से मृतकों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। एसडीएम ने बताया कि यहां 21 व्यक्ति मृतक है, जिसमें 13 व्यक्तियों का वरासत खतौनी में दर्ज हो गया है। शेष व्यक्तियों की जांच प्रक्रिया चल रही है। चौपाल में नोडल अधिकारी ने कहा शासन स्तर से संचालित योजनाओं का लाभ दिया जाए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मवेशियों को ठंड से बचाने के उचित व्यवस्था की जाए।