सड़कों पर भारी पड़ रहे ओवरलोड वाहन
जासं कौशांबी जनपद के दो दर्जन से अधिक यमुना घाटों में खनन करने के लिए पट्टा दिया गया है। इन घाटों से वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लोड किया जाता है। जिम्मेदारों की मिलीभगत से वाहन चालक बालू से ओवरलोड वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे है। रवन्ना व वाहनों के चेकिग के लिए ओसा में खनन विभाग की ओर बनाने गए चेक पोस्ट के कर्मचारी भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। साथ ही राजस्व को चूना लग रहा है।
जासं, कौशांबी : जनपद के दो दर्जन से अधिक यमुना घाटों में खनन करने के लिए पट्टा दिया गया है। इन घाटों से वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लोड किया जाता है। जिम्मेदारों की मिलीभगत से वाहन चालक बालू से ओवरलोड वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे है। रवन्ना व वाहनों के चेकिग के लिए ओसा में खनन विभाग की ओर बनाने गए चेक पोस्ट के कर्मचारी भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। साथ ही राजस्व को चूना लग रहा है।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पभोषा, महेवा, कटरी, डढ़ावल, यमुनापुर आदि यमुना घाटों से हर दिन सैकड़ों ट्रक क्षमता से अधिक बालू लादकर सड़क पर दौड़ते हैं। जिसकी वजह से सड़कें जर्जर हो रही हैं। ओसा से महेवाघाट को जाने वाली सड़क को तीन वर्ष पूर्व बनाया गया था। सड़क निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च भी हुए हैं, लेकिन बालू से ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस की शह पर ओवरलोड गाड़ियां निकल रही हैं। ओवरलोड गाड़ियां महेवाघाट से हिनौतामोड़ से होते हुए धाता होते हुए फतेहपुर जनपद को भी जाते हैं। कौशांबी के यमुना घाटों से प्रयागराज, प्रतापगढ़ व फतेहपुर जनपद के लिए हर दिन सैकड़ों ओवरलोड वाहन जाते हैं। स्थानीय लोग व समाज सेवियों ने इसकी शिकायत भी कई बार किया है। इसके बाद भी ओवरलोड वाहन सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। उखड़ गई करोड़ों की सड़क
संसू, टेंवा : मंझनपुर तहसील क्षेत्र की टेंवा बाजार से पश्चिमशरीरा के लिए करोड़ों की लागत से सड़क बनाई गई है। इस सड़क पर कटारी, डढ़ावल, यमुनापुर आदि घाटों से क्षमता से अधिक बालू लोड कर सैकड़ों गुजरते हैं। वाहनों के आवागमन से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रैकेट पास कराते हैं वाहन
जिले से ओवरलोड वाहनों को पास कराने के लिए एक रैकेट सक्रिय है। इस रैकेट के सदस्यों का पुलिस व परिवहन विभाग से संपर्क बना हुआ है। यदि कही पर कोई वाहन पकड़ा भी गया तो रैकेट के सदस्य का फोन आने के बाद वाहनों को छोड़ दिया जाता है। यही वजह है कि जनपद में ओवरलोड वाहनों का दौड़ना बंद नहीं हो पा रहा है। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। अब तक 500 से अधिक ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। यदि यमुनाघाटों से बालू से ओवरलोड ट्रक निकलते हैं तो जांच की कार्रवाई की जाएगी।
शंकर जी सिंह, एआरटीओ कौशांबी।