Move to Jagran APP

भाजपा की विदाई होते ही कम होगी तेल की कीमतें : राजभर

केंद्र सरकार की गलत नीति के चलते देश में बढ़ रही मंहगाई बढ़ रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से आम जनता परेशान है। भाजपा की बिदाई होते ही तेल समेत अन्य वस्तुएं की कीमत घटेगी। ये बातें सिराथू विकास खंड के नियामतपुर गांव में भागीदारी संकल्प मोर्चा की ओर से आयोजित महापंचायत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कही।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 10:05 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 10:05 PM (IST)
भाजपा की विदाई होते ही कम होगी तेल की कीमतें : राजभर
भाजपा की विदाई होते ही कम होगी तेल की कीमतें : राजभर

कौशांबी। केंद्र सरकार की गलत नीति के चलते देश में बढ़ रही मंहगाई बढ़ रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से आम जनता परेशान है। भाजपा की बिदाई होते ही तेल समेत अन्य वस्तुएं की कीमत घटेगी। ये बातें सिराथू विकास खंड के नियामतपुर गांव में भागीदारी संकल्प मोर्चा की ओर से आयोजित महापंचायत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कही।

loksabha election banner

केंद्र सरकार पर भड़ास निकालते हुए उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश में भुखमरी फैली हुई है खाद, बीज की कीमत आसमान छू रही है। रबी की फसल की बोवाई का समय चल रहा है। किसानों को खाद व बीज नहीं मिल पा रहा है। जब किसान हक मांगता है तो प्रदेश की सरकार उसको कुचलने का कार्य किया है। 2022 में महा गठबंधन अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करूंगा। जैसे उनकी सरकार शपथ लेगी पांच साल घरेलू बिजली मुफ्त, गरीबों के बच्चों को सरकारी एवं निजी स्कूलों में एक पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। सभी को इलाज मुफ्त दिया जाएगा । नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के साथ महागठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य किया जाएगा। पूर्वांचल में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। कार्यक्रम में भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा. महेश चंद्र प्रजापति, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलिराज राजभर , योगेंद्र अर्कवंशी, प्रयागराज मंडल को ऑर्डिनेटर भूपेंद्र प्रजापति, युवा जिला अध्यक्ष अयोध्या पाल, वीरेंद्र कुमार साहू, डा. हेमंत प्रजापति भगवत प्रजापति मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.