नेताजी का जीवन युवाओं के लिए आदर्श
भारत की आजादी के महानायक आजाद हिद फौज की स्थापना करने वाले नेता सुभाष चंद्र बोस का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है। सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्मतिथि पर शनिवार को सुभाष चंद्र बोस एलोपैथिक इंटर कॉलेज सैनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रहे पूर्व प्रवक्ता प्रेम नारायण ओझा ने कहा कि नेताजी के अंदर असीम साहस और अनूठी संकल्प का अनंत प्रवाह विद्यमान था। उनकी अछ्वुत व्यक्तित्व व वाणी ने लोगों के हृदय में स्वतंत्रता का ज्वार उत्पन्न किया था। उनका जीवन देश के युवाओं के लिए एक आदर्श के समान है।
सिराथू : भारत की आजादी के महानायक आजाद हिद फौज की स्थापना करने वाले नेता सुभाष चंद्र बोस का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है। सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्मतिथि पर शनिवार को सुभाष चंद्र बोस एलोपैथिक इंटर कॉलेज सैनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रहे पूर्व प्रवक्ता प्रेम नारायण ओझा ने कहा कि नेताजी के अंदर असीम साहस और अनूठी संकल्प का अनंत प्रवाह विद्यमान था। उनकी अछ्वुत व्यक्तित्व व वाणी ने लोगों के हृदय में स्वतंत्रता का ज्वार उत्पन्न किया था। उनका जीवन देश के युवाओं के लिए एक आदर्श के समान है।
कार्यक्रम की शुरुआत में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर फूल माला अर्पित किया गया। इसके बाद नेता जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। विद्यालय की छात्रा श्रुति त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना के साथ आए हुए अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, विकास पांडेय, विवेक शुक्ला, सतीश शुक्ला, अशर्फीलाल, रवि, संजय सिंह, नीतू देवी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इसी तरह कड़ा बीआरसी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक सौरई बुजुर्ग में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उनके द्वारा बताए हुए रास्ते मे चलने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक अजय साहू ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश को स्वाधीन कराने में उनके योगदान व बलिदान को भुलाया नही जा सकता है। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र शंकर व सहायक अध्यापक देवी, राम प्रसाद, राजेश शर्मा, योगेंद्र यादव, आशीष श्रीवास्तव, अनूप सिंह, शिवम केसरवानी, अनुदेशक राजकुमार, पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी तरह गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय सिराथू में सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक अजय श्रीवास्तव ने किया। जिसमें नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मचारी अभिषेक ने राष्ट्रीय लोक गीत व भजन प्रस्तुत किया। प्राचार्य अशर्फीलाल शास्त्री ने नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि उनका जीवन हमे आदर्श बनाने की प्रेरणा देता है। आचार्य नेपाल सिंह शर्मा, शिरोमणि शास्त्री, फूलचंद श्रीवास्तव तथा ब्रह्मचारियों में अनुज कुमार द्विवेदी, शरद कुमार, जितेंद्र कुमार, वरुण ब्रह्मचारी आदि लोगों ने सामूहिक राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। अंत में कार्यक्रम के संचालक शिरोमणि शास्त्री ने सभी को धन्यवाद देते हुए सभा को विसर्जित करते हुए शांति पाठ के कार्यक्रम से समापन हुआ।