छेड़खानी की उलाहना देने पर पड़ोसियों ने दंपती को पीटा
संसू कसेंदा चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व छेड़खानी के एक मामले में उलाह
संसू, कसेंदा : चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व छेड़खानी के एक मामले में उलाहना देने पर जेठ ने स्वजनों के साथ मिलकर पीट दिया। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित परिवार ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
गांव का युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी पत्नी ने बताया कि पति के न रहने पर उसके जेठ ने एक सप्ताह पूर्व उसके साथ छेड़खानी की थी। शाम को घर लौटने पर उसने पति को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद उसके होश उड़ गए। उसने बड़े भाई के घर जाकर उलाहना दिया। कुछ देर के बाद बड़ा भाई स्वजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर उसके घर आ धमका और गाली देने लगा। विरोध करने पर उन्होंने दंपती को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया था। घायल दंपती ने मामले की तहरीर पुलिस को दिया। आरोप है की सप्ताह भर का समय बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने शनिवार को एसपी को तहरीर दी है। एसपी अभिनंदन ने चरवा इंस्पेक्टर संतशरण सिंह को मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। फसल नष्ट करने का उलाहना देने पर किसान को पीटा : कोखराज थाना क्षेत्र के बड़ागांव पट्टी परवेजाबाद में मिर्च की फसल नष्ट करने का उलाहना देने पर दो युवकों ने किसान को बेरहमी से पीटा। शिकायत पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। साथ ही आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़ागांव पट्टी परवेजाबाद निवासी फूलचंद्र यादव खेती करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका गांव के ही अशोक से रंजिश चली आ रही है। फूलचंद्र ने अपने खेत में मिर्च की फसल की बोआई कर रखी है। उसका आरोप है कि 13 मई को अशोक व उसके साथी नोखेलाल ने करीब दो बिस्वा मिर्च की फसल नष्ट कर दी। इसकी जानकारी आसपास खेतों के किसानों ने जब फूलचंद्र को दी तो वह उलाहना देने के लिए विपक्षी के घर पहुंचा। इस पर अशोक व नोखेलाल ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।