भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने बनाने की जरुरत : मंत्री उपेंद्र तिवारी
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वीर शहीदों की याद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके माध्यम से भारत का स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही शासन स्तर से संचालित की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ये बाते मंगलवार को ओसा मंडी में आयोजित संगोष्ठी में खेल युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कही। इससे पूर्व उन्होंने फरीदपुर गांव पहुंचकर शहीद सोहन लाल यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कौशांबी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वीर शहीदों की याद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके माध्यम से भारत का स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही शासन स्तर से संचालित की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ये बाते मंगलवार को ओसा मंडी में आयोजित संगोष्ठी में खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कही। इससे पूर्व उन्होंने फरीदपुर गांव पहुंचकर शहीद सोहन लाल यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
संगोष्ठी में खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज कहा कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत एवं प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चला रहा है। इस अभियान की शुरूआत प्रयागराज से हुई है। कहा कि प्रधानमंत्री ने चौरी-चौरा शताब्दी के अवसर पर वीर शहीदों की याद में सभी शहीद स्मारकों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने का सराहनीय निर्णय लिया है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा वीर शहीदों के सपनों को साकार करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए जन हित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। डा. अरुण केसरवानी व गोलू ने राज्य मंत्री को बौद्ध प्रतिमा देकर स्वागत किया। संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, सिराथू विधायक श्री शीतला प्रसाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने परिवार को संभाले अखिलेश
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वीर शहीदों की याद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके माध्यम से भारत का स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। ओसा मंडी में आयोजित संगोष्ठी के समापन के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव भाजपा में दो गुट होने की बात कर रहे है। ऐसा कुछ भी नहीं है। भाजपा पूरी तरह से संगठित है। पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा में दो गुट कहने वाले अखिलेश अपने परिवार को संगठित नहीं कर पा रहे हैं। मंत्री का प्रधानों ने किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन
जिले के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी का कड़ा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने लेहदरी स्थित गंगा पुल पर माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन राज्यमंत्री को सौंपते हुए उनकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाने की मांग की।
प्रदेश सरकार में युवा कल्याण पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत जिले के दौरे पर आए। मंगलवार को जिले की सीमा पर आगमन होने पर कड़ा ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा की अगुवाई में दर्जनों प्रधानों ने मंत्री का पुष्प गुच्छ देते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का 13 सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसमें प्रधानों के हितों की रक्षा, अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने, वेतन वृद्धि, राज्य वित्त आयोग व प्रशासनिक सुधार की समस्त सिफारिशों को प्रदेश मे लागू करने मत्स्य पालन के लिये तालाब का पट्टा आवंटित करने संबंधित अधिकारों को दिये जाने की मांग की है। इस मौके पर चंद्र शेखर विश्वकर्मा, भूप नारायण पाल, श्रवण कुमार सिंह यादव, सरिता देवी सहित दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।