झूंसी अखाड़ा के मुकेश ने जीती चैंपियन कुश्ती
भरवारी में शुक्रवार को संपन्न हुए दंगल में 56 पहलवानों ने कला का प्रदर्शन किया। चैंपियन कुश्ती प्रयागराज झूंसी अखाड़ा के मुकेश व झांसी के बलराम पहलवान के बीच हुई। इसमें मुकेश विजयी रहे। महिला पहलवानों ने भी कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कमेटी की ओर से जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। पहली कुश्ती दिल्ली की पहलवान वैशाली व कानपुर की पहलवान अंजली के बीच हुई जिसमें कुश्ती में दिल्ली की वैशाली ने बाजी मारी। इसके अलावा कई पहलवानों ने दमखम दिखाया। चैंपियन कुश्ती मुकेश ने जीती।
संसू, भरवारी : नगर पालिका परिषद भरवारी में शुक्रवार को संपन्न हुए दंगल में 56 पहलवानों ने कला का प्रदर्शन किया। चैंपियन कुश्ती प्रयागराज झूंसी अखाड़ा के मुकेश व झांसी के बलराम पहलवान के बीच हुई। इसमें मुकेश विजयी रहे। महिला पहलवानों ने भी कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कमेटी की ओर से जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। पहली कुश्ती दिल्ली की पहलवान वैशाली व कानपुर की पहलवान अंजली के बीच हुई, जिसमें कुश्ती में दिल्ली की वैशाली ने बाजी मारी। इसके अलावा कई पहलवानों ने दमखम दिखाया। चैंपियन कुश्ती मुकेश ने जीती। निर्णायक की भूमिका में राम प्रकाश मिश्रा , अशोक गुलाटी व उमेश कुमार केसरवानी रहे। कल से होगा कनैली का दंगल, आएंगे विदेशी पहलवान
जासं, कौशांबी : चायल तहसील के कनैली गांव में होने वाले मेले में तीन दिवसीय दंगल का आयोजन होता है। रविवार से यह दंगल शुरू होगा। इस दंगल के मुख्य आकर्षक देश व विदेश के पहलवान होगें। जो दंगल में अपने दांव दिखाएंगे।
कनैली गांव में स्व. सत्यनारायण सिंह धुन्नू सिंह प्रधान की याद में सालों से मेले व दंगल का आयोजन होता है। बीते शुक्रवार से शुरू हुआ मेला 17 नवंबर तक चलेगा। मेले के दौरान ही दंगल का आयोजन होता है। इस बार रविवार से दंगल का आयोजन किया गया है। आयोजक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय सिंह पटेल ने बताया कि इस बार दंगल में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल, श्रीलंका व दुबई के पहलवान पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मेले आस-पास के मवई, जुगराजपुर, कनैली, महिला, भखंदा, दिया, छेकवा व असंदापुर गांव के अलावा जिले के बाहर के तमाम लोग शामिल होते हैं।