Move to Jagran APP

रेही गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़, चलना मुश्किल

विकास खंड नेवादा के रेही गांव के मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने से कीचड़ फैला रहता है। इसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने ग्राम प्रधान व सचिव से की लेकिन नजरंदाज किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:13 AM (IST)
रेही गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़, चलना मुश्किल
रेही गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़, चलना मुश्किल

विकास खंड नेवादा के रेही गांव के मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने से कीचड़ फैला रहता है। इसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने ग्राम प्रधान व सचिव से की, लेकिन नजरंदाज किया जा रहा है।

loksabha election banner

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार नगरों के साथ गांव व कस्बों को साफ सुथरा रखना चाहती है। इसके लिए कई योजनाओं के जरिए अभियान चला कर हर प्रयत्न कर रही है। इसके मद्देनजर नाला, नाली निर्माण, साफ-सफाई जैसे कार्यों पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके बावजूद भी कुछ जिम्मेदारों के लापरवाही के चलते कई गांवों कस्बों के लोग अभी भी पानी निकासी, जलजमाव व कीचड़ युक्त रास्तों जैसी समस्याओं से जूझने को मजबूर हैं। इसी तरह विकास खंड नेवादा के रेही गांव में पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम न होने से मुख्य मार्ग पर फैले कीचड़ के बीच आवागमन में लोगों को काफी मशक्कत झेलनी पड़ रही है।। इतना ही नहीं, जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। नतीजतन मच्छर जनित बीमारी को बढ़ावा मिल रहा है। गांव के धर्मेंद्र कुमार, धर्मराज, राधेश्याम, ज्ञान सिंह आदि ने बताया की जल निकासी की मांग कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान रेनू यादव का कहना है कि मुख्य मार्ग लोनिवि द्वारा बनाया गया है। इसके किनारे नाली नहीं बनाई गई है, जिससे कीचड़ व जलजमाव की स्थिति बनी है। इसके लिए लोनिवि के जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.