Move to Jagran APP

कड़ा पुलिस की मदद से मूकबधिर को मिला सहारा

तीर्थ क्षेत्र कड़ा के कुबरी घाट पर रविवार को एक बुजुर्ग मूकबधिर महिला बदहाल अवस्था में इधर-उधर टहल रही थी। लोगों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी कड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने वृद्धाश्रम संचालक से संपर्क किया। वहां उनको वृद्धाश्रम भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 10:44 PM (IST)
कड़ा पुलिस की मदद से मूकबधिर को मिला सहारा
कड़ा पुलिस की मदद से मूकबधिर को मिला सहारा

जासं, कौशांबी : तीर्थ क्षेत्र कड़ा के कुबरी घाट पर रविवार को एक बुजुर्ग मूकबधिर महिला बदहाल अवस्था में इधर-उधर टहल रही थी। लोगों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी कड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने वृद्धाश्रम संचालक से संपर्क किया। वहां उनको वृद्धाश्रम भेज दिया गया।

loksabha election banner

मंझनपुर स्थित ओसा में वृद्धाश्रम संचालित है। संचालक आलोक राय ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे कड़ा थानाध्यक्ष राकेश तिवारी ने एक मिला के इधर-उधर भटकने की जानकारी दी थी। उनकी सूचना पर वह कड़ा पहुंचे। करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपने साथ लाए हैं। वह मूकबधिर है। जिससे उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर अब पुलिस बुजुर्गों की सूचना उनको दे रही है। यह एक बेहतर पहल है। इससे इधर-उधर परेशान रहने वाले बुजुर्गों को वृद्धाश्रम की मदद मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि अन्य थानों से भी इस प्रकार की सहयोग की अपेक्षा है। जिओ टैगिग सर्वे के लिए कर्मी प्रशिक्षित

संसू, टेढ़ीमोड़ : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में रविवार को मिशन कायाकल्प में जिओ टैगिग थर्ड पार्टी असेसमेंट के तहत जनपद में कार्यरत सभी एआरपी व एसआरजी को प्रशिक्षित किया गया।

राज्य परियोजना आयोग के निर्देश पर उप शिक्षा निदेशक रवि शंकर व अन्य अधिकारियों ने रविवार को डायट हाल में प्रशिक्षण दिया। इसमें उप शिक्षा निदेशक ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के लिए हैं तो अवस्थापना सुविधाएं बाल मैत्री हो। जिससे बच्चों का स्कूलों में रुकना सुनिश्चित हो सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सदस्य को पूरी सत्य निष्ठा एवं मनोयोग से सर्वे करें। जिससे विद्यालय बुनियादी सुविधाएं संतृप्त हो जाए। डीसी निर्माण वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बनने वाली बाउंड्रीवाल का मापन, कक्षा में लगने वाली टाइल्स आदि की राशि का निर्धारित पैरामीटर्स द्वारा आकलन किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.