मामूली बात पर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
संसू, कसेंदा : चरवा थाना क्षेत्र के कठरा गांव में मामूली बात को लेकर हमलावर ने अपने नौ साथियों के सा
संसू, कसेंदा : चरवा थाना क्षेत्र के कठरा गांव में मामूली बात को लेकर हमलावर ने अपने नौ साथियों के साथ मिलकर युवक की पहले पिटाई की। इसके बाद उसकी कनपटी पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन अब तक केस नहीं दर्ज हो सका है।
कठरा निवासी कामता प्रसाद के बेटे शिवसागर व गंगा सागर खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार की दोपहर दोनों भाई खेत में थे। इस बीच घर पर मौजूद रही शिवसागर की बकरी गांव के ही सूर्य प्रकाश के घर में जा घुसी और सूखने के लिए रखी दाल को खा लिया। यह देख रहे सूर्यप्रकाश के बेटे दीपू ने उसे डंडा मारकर भगाया और उलाहना देने के लिए शिवसागर के पास पहुंचा। गाली-गलौज के बाद शिवसागर व गंगा सागर ने दीपू की पिटाई कर दी। यह बात दीपू को नागवार गुजरी और देख लेने की धमकी देते हुए घर लौट गया। इसके बाद दीपू ने अपने साथियों के पास फोन लगाया। करीब आधे घंटे बाद पांच बाइक पर सवार नौ लोग आए। दीपू ने पूरी बात साथियों को बताई। इसके बाद हमलावरों ने शिवसागर व गंगा सागर को पीटना शुरू कर दिया। दोनों अपनी जान बचाकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर दीपू ने तमंचे से शिवसागर पर गोली चला दी। गोली उसकी कनपटी पर जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। घटना को अंजाम देकर सभी हमलावर भाग निकले। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में शिवसागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की शिकायत पुलिस से की। बकरी के दाल खा लेने पर हमलावरों ने मारपीट करते हुए शिवसागर पर गोली चलाई है। यह मामला संज्ञान में है लेकिन अब तक शिकायती पत्र न मिलने के कारण केस नहीं दर्ज हो सका है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रदीप कुमार ¨सह, इंस्पेक्टर चरवा