पौधारोपण कर हरियाली का दिया संदेश
पर्यावरण के संरक्षण में पेड़ों-पौधों का विशेष योगदान है। सोमवार को जिले के कई स्थानों में पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया गया। जिला कारागार समेत विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।
जागरण टीम, कौशांबी : पर्यावरण के संरक्षण में पेड़ों-पौधों का विशेष योगदान है। सोमवार को जिले के कई स्थानों में पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया गया।
जिला कारागार में जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद की अगुवाई में पौधा लगाया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में पांच पौधा लगा कर उनकी देखरेख करनी चाहिए। इसी प्रकार सदर तहसील के मोअज्ज्मपुर गांव में रविवार को उद्यान विभाग की ओर से पौधारोपण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र राम भास्कर ने कहाकि पेड़-पौधों से हमें शुद्ध हवा मिलती। शुद्ध हवा की वजह से हम जीवित और स्वस्थ रह सकते है। इसलिए सभी लोगों को कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने कहा वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती। वृक्ष लगाने के बाद इसकी देखभाल भी करना जरूरी है। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के लगभग सौ पौधा लगाए गये। इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, आदित्य गौतम जिला उद्यान सलाहकार, बच्चा लाल कुशवाहा, अंगद कुशवाहा, मनीष साहू, राज अग्रहरि, रोहिणी जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे। विकास खंड कड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुर कसार में प्रधान अनिल शर्मा व ग्राम सचिव पूरनचंद्र ने पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने गांव के अन्य लोगों से पौधा लगाकर उसकी देखरेख की बात कही।