पारा 46 पार, तपिश कर रही बेहाल
जासं कौशांबी मई के पहले सप्ताह से ही तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार की दोपहर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूरज की तपिश लोगों को बेहाल करने लगी। साथ ही गर्मी अधिक होने से शरीर में पानी की मात्रा तेजी से कम होने का खतरा रहता है। इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोग अलर्ट हैं। लू से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घर से नहीं निकलते हैं।
जासं, कौशांबी : मई के पहले सप्ताह से ही तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार की दोपहर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूरज की तपिश लोगों को बेहाल करने लगी। साथ ही गर्मी अधिक होने से शरीर में पानी की मात्रा तेजी से कम होने का खतरा रहता है। इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोग अलर्ट हैं। लू से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घर से नहीं निकलते हैं।
इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही सूरज की किरणें लोगों को परेशानी करने लगती हैं। शुक्रवार की दोपहर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। वैसे तो गर्मी, धूप और लू से बचने के लिए लोग पूरा प्रयास करते इसके बाद भी लोग लू के शिकार हो रहे हैं। धूप में निकलने के बाद यदि शरीर में गर्मी अधिक बढ़े और आप बीमार महसूस करे रहे हैं। तो अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।
गर्मी से बचाव के उपाय
- हल्का कपड़ा पहनकर खुले में न निकले, धूप से बचाव के लिए आंखों पर सनग्लासेस लगाएं, अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म स्थान पर नहीं जाएं, लू से बचने को कच्चे प्याज का सेवन करें व गर्मी से बचने के लिए पानी का सेवन अधिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप