नगर पालिका भरवारी में बुखार से कई लोग बीमार, दहशत में कस्बावासी, अब तक नौ की मौत
नगर पालिका परिषद भरवारी के विभिन्न वार्डो में इन दिनों बुखार की चपेट में दर्जनों लोग हैं लेकिन स्वास्थ्य इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। अब तक नगर पालिका के दो वार्डों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। जिनका इलाज प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। लापरवाह बना नगर पालिका प्रशासन यहां मछरों के प्रकोप को कम करने के लिए फागिग तक नहीं करा रहा। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन लापरवाही कर रहा है।
कौशांबी। नगर पालिका परिषद भरवारी के विभिन्न वार्डो में इन दिनों बुखार की चपेट में दर्जनों लोग हैं, लेकिन स्वास्थ्य इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। अब तक नगर पालिका के दो वार्डों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। जिनका इलाज प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। लापरवाह बना नगर पालिका प्रशासन यहां मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए फागिग तक नहीं करा रहा। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन लापरवाही कर रहा है।
नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 22 चंद्रशेखर आजाद नगर में एक महीने से बीमारी फैली हुई है। अचानक बुखार की चपेट में आने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें सात अक्टूबर को गुड्डू लाल की 13 वर्षीय पुत्री रीता देवी, 15 अक्टूबर को रामचंद्र की 50 वर्षीय पत्नी बिट्टन देवी व रामप्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र सोनू मौत के मुंह में समा चुके हैं। जबकि वार्ड 18 मोतीलाल आजाद नगर में बुखार से छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें भैयालाल की पत्नी कुसुम देवी, मोहम्मद सिद्दीक की पत्नी रहीसुन, मेवा लाल की पत्नी राम कुमारी, रूवाब अली, लल्लू प्रसाद की पत्नी राम कुमारी, राम सुरेमन का पुत्र नरेंद्र शामिल हैं। जबकि दोनों वार्ड में अभी भी दर्जन भर से अधिक लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण बीमारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कस्बे में मच्छरों का प्रकोप है। नगर पालिका प्रशासन इसको लेकर लापरवाह बना है। मच्छरों से बचाव के लिए अब तक फागिग भी नहीं कराई गई।