Move to Jagran APP

मंगल कामना और आस्था के साथ हुई मां दुर्गा की विदाई, श्रद्धालुओं ने किया मूर्ति विसर्जन

शारदीय नवरात्र का व्रत रखने के अलावा जिले के विभिन्न नगरों व गांवों में दुर्गा प्रतिमा का पंडाल भी सजाया गया था। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा पाठ किया और हवन यज्ञ किया। इसके बाद मूर्तियों का विसर्जन तालाबों व नहरों में किया। भक्तों ने मां की झांकी निकालने के दौरान भक्ति गीतों पर खूब डांस किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 09:49 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 09:49 PM (IST)
मंगल कामना और आस्था के साथ हुई मां दुर्गा की विदाई, श्रद्धालुओं ने किया मूर्ति विसर्जन
मंगल कामना और आस्था के साथ हुई मां दुर्गा की विदाई, श्रद्धालुओं ने किया मूर्ति विसर्जन

कौशांबी। शारदीय नवरात्र का व्रत रखने के अलावा जिले के विभिन्न नगरों व गांवों में दुर्गा प्रतिमा का पंडाल भी सजाया गया था। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा पाठ किया और हवन यज्ञ किया। इसके बाद मूर्तियों का विसर्जन तालाबों व नहरों में किया। भक्तों ने मां की झांकी निकालने के दौरान भक्ति गीतों पर खूब डांस किया।

loksabha election banner

जिले के मंझनपुर, सिराथू, सराय अकिल, सिराथू, अजुहा, चरवा, चायल, नारा, शमसाबाद आदि स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के पहले लोगों ने मां की विधिवत पूजा-पाठ किया। हवन यज्ञ करते हुए प्रसाद वितरित किया। इसके बाद मूर्ति विसर्जन के लिए निकल पड़े। डीजे साउंड में भक्ति गीतों के धुन पर लोगों ने डांस किया। रास्ते में मिलने वाले राहगीरों के बीच भी प्रसाद का वितरण किया गया। नगर पंचायत अजुहा क्षेत्र अजमतपुर, बीच का पुरवा, रसूलपुर, मढि़या मई, सैनी क्षेत्र की कुछ चौकियां सहित नगर पंचायत में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंगल कामना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को ससुर खदेरी नदी में विसर्जित किया है। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे डीजे के साथ पूजा स्थल से शोभायात्रा निकाली, जो नगर के गलियों में जयकारा लगाते हुए गुजरे। इसके पहले गुरुवार को नवमी को पूजन कर कन्या भोज का आयोजन किया गया। विसर्जन स्थल के पास नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने नगर के कर्मचारियों के सहयोग से टेंट, शुद्ध जल, कुर्सी आदि की व्यवस्था कर अपनी महती भूमिका अदा की। किसी तरह का हुड़दंग अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए सैनी कोतवाल तेजबहादुर सिंह ,चौकी इंचार्ज अजुहा विजेंद्र सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।

मूरतगंज क्षेत्र के 50 से ज्यादा गावों में दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित किया गया था। जिसमे मूरतगंज सहित काशिया पूरब, नादिरगंज, सैता, मुजाहिदपुर, पल्हाना, भीखमपुर, सर्वाकाजी, भरवारी रोड, सुरकुंडा पर, बड़ागांव, धन्नी, बजहा, आदि गांव शामिल हैं। इन सभी मूर्तियों का विसर्जन शुक्रवार को पक्का तालाब में किया गया। इस दौरान भक्तों ने शोभायात्रा निकालते हुए भक्ति गीतों पर डांस भी किया। सुरक्षा के लिए कोखराज इंसपेक्टर ज्ञान सिंह, मूरतगंज चौकी इंचार्ज किशन बिद भारी फोर्स के साथ पूरे क्षेत्र में मुस्तैद रहे। मूरतगंज बाजार के लिए जगह-जगह भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। मूरतगंज में एसबीआइ के समीप मुन्ना मोदनवाल, चदंवारी तिराहे पर भीम सिंह पटेल, मूरतगंज बाजार में कई समाजसेवियों ने भक्तों को भंडारा का प्रसाद ग्रहण कराया।

नवरात्र के शुभ अवसर पर कस्बा भरवारी व उसके आसपास के क्षेत्रों में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर लगातार नौ दिनों तक भक्तों ने पूजा पाठ किया। शुक्रवार को नवरात्र के अंतिम दिन सुबह से ही हर पंडालों में पूजा पाठ कर प्रसाद का वितरण कर डीजे बाजे के साथ एक-दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते अपने-अपने क्षेत्र के चिह्नित तालाबों में मूर्ति विसर्जित किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस सुरक्षा की ²ष्टि से गश्त में लगी रही।

गुरौली क्षेत्र के बेरौचा, चादकन, सोनवारा, झड़िया का पूरा गांव में भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा अर्चना किया। शनिवार के दिन भक्तों ने पंडाल में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमाओं का गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ बड़ी ही धूमधाम से विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए और ससुर खदेरी नदी पहुंचे। विसर्जन के बाद कोरोना जैसी महामारी से छुटकारा और विश्व के कल्याण के लिए कामना की।

शारदीय नवरात्र के पर्व पर जगह-जगह बनाए गए दुर्गा पंडालों में स्थापित मूर्तियों का दशमी के दिन बाजे-गाजे व डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए प्रशासन के द्वारा चिह्नित स्थानों पर विसर्जन कर मां को अंतिम विदाई दी। साथ ही अगले साल आने का आह्वान किया।

क्षेत्र के टेढ़ीमोड़, कल्यानपुर, बम्हरौली, निधियावां, टडहर, हिसामपुर परसखी, पल्टीपुर, अंदावां, ननमई आदि स्थानों पर भक्तों ने मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा अर्चना की और सामाजिक जीवन की खुशहाली के लिए मन्नते मांगीं। दशमी को डीजे व ढोल की धुनों पर सभी जगहों पर श्रद्धालु भक्तिमय नृत्य करते हुए मां को अंतिम विदाई दिए।

विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपनी विधानसभा के भरवारी सहित विभिन्न स्थानों में मां दुर्गा पूजा विसर्जन में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं को विजयादशमी की बधाई दी। साथ ही कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है।

उन्होंने मनौरी बाजार के दशहरा महोत्सव में पहुंचकर लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए मेले में गुड़ की जलेबी और गोलगप्पे खा कर आनंद लिया और कहा कि आज मनौरी के मेले में आकर मुझे मेरा बचपन याद आ गया। मेले में मुख्य रूप से शंभूलाल केसरवानी, सुभाष गुप्ता, मनोज पटेल, रिकू केसरवानी, रतन केसरवानी, कुबेर केसरवानी, सूरज यादव, पिटू कुशवाहा, हर्ष केसरवानी, शंकरलाल केसरवानी, सुधीर केसरवानी, पंकज सिंह, राहुल मिश्रा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.