युवक की हत्या कर गली में फेंकी लाश
संसू पश्चिम शरीरा (कौशांबी) महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां गांव की गली में शनिवार की देर रात युवक की हत्या कर शव को गली में फेंक दिया। रविवार को पुलिस ने मुआयने के बाद चाचा की तहरीर पर गांव के ही नामजद तीन लोगों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कराया है। हालांकि आरोपितों के नाम फिलहाल गोपनीय रखे हैं।
संसू, पश्चिम शरीरा (कौशांबी) : महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां गांव की गली में शनिवार की देर रात युवक की हत्या कर शव को गली में फेंक दिया। रविवार को पुलिस ने मुआयने के बाद चाचा की तहरीर पर गांव के ही नामजद तीन लोगों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कराया है। हालांकि आरोपितों के नाम फिलहाल गोपनीय रखे हैं।
अंधावां निवासी त्रिभुवन सिंह का इकलौता 21 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह माता-पिता की मौत के बाद खेती कर छह वर्षीय बहन का भरण पोषण करता था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। राहुल शराब का आदी था। इसे लेकर बड़ी बहन व पट्टीदार काफी परेशान थे। शनिवार की रात वह छोटी बहन को खाना खिलाने के बाद सुला दिया और खुद घर से निकल गया और रविवार की सुबह गांव की एक गली में खून से लथपथ लाश ग्रामीणों ने देखी। थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने बताया कि नाक व मुंह से खून निकला था। पट्टीदारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने राहुल के चाचा राकेश सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया है। कुछ जायदाद की खातिर तो कई साथियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़े के बाद हत्या की आशंका जाहिर करते रहे। तीनों आरोपित फरार हैं। कई अहम बिदु सामने आ रहे हैं। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- विजय कुशवाहा, थानाध्यक्ष महेवाघाट।