खेत जा रहे किशोर का अपहरण, मुकदमा दर्ज
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के असकरनपुर मंगरोहनी गांव में खेत जा रहे किशोर का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के असकरनपुर मंगरोहनी गांव में खेत जा रहे किशोर का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
असकरनपुर मंगरोहनी निवासी नत्थू की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसका बेटा आनंद 20 जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे खेत की तरफ जा रहा था। इस बीच कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। कई घंटे बाद भी आनंद घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की। इस बीच पता चला कि गांव के ही दो युवक उसे मुर्गे की लड़ाई दिखाने के बहाने अपने साथ समदा लेकर गए हैं। युवकों के घर पहुंचकर लक्ष्मी देवी ने बेटे के बारे में पूछा तो वह आनाकानी करने लगे। बेटे का अपहरण कर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए लक्ष्मी देवी ने कोतवाली में शिकायत की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर भगाया, केस दर्ज
जासं, कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के किशुनपुर अंबारी गांव में दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
किशुनपुर अंबारी निवासी महबूब की बेटी नूर शमा बानो ने बताया कि उसकी शादी गांव में ही हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 20 मई को ससुरालियों ने उसकी पिटाई की और घर से भगा दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। शिकायत के बावजूद न तो थाने में कार्रवाई हुई और न ही आला अफसरों ने सुनवाई की। इस पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ससुराल पक्ष से गुफरान, रिजवान, शाहीन, लुकमान व शानिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।