बेटियों को फौलाद बना रहीं जान्हवी
बेटियों आज खुद को सुरक्षित महसूस करें। इस हौसले के लिए मंझनपुर कस्बा निवासी जान्हवी शर्मा स्कूलों व अन्य स्थानों पर पहुंचकर बच्चों के हौसले बुलंद कर रही हैं। उनको खुद की सुरक्षा के लिए जूडो कराटे की ट्रिक बताती हैं। जिससे कठिन समय में वह खुद अपनी रक्षा कर सकें। उनके इस हौसले को देखकर बच्चों की भी रुचि बढ़ी है। उत्साह को देखते हुए कुछ निजी संस्थानों ने बच्चों के लिए जूडो कराटे की कोचिग भी शुरू कर दी है।
नीरज सिंह, कौशांबी

मंझनपुर कस्बे के कटरा नगर निवासी कृष्ण कुमार शर्मा की बेटी जान्हवी शर्मा मुख्यालय के जेपी इंटर कालेज की दसवीं की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उनकी रुचि खेलकूद में थी। ऐसे में पिता ने उनको जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिलाने का मन बनाया। बेटे रुद्र के साथ ही जान्हवी को कराटे का प्रशिक्षण शुरू करा दिया। पूर्व में जान्हवी नंदीवाणी की छात्रा रहीं। वहीं इनकी पहला प्रशिक्षण मिला। इसके बाद जान्हवी को जैसे पंख लग गए हो। वह लगातार प्रशिक्षण लेती रही। उनके हौसले का परिणाम रहा कि वर्ष 2019 में अलीगढ़ व आगरा में हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उनको सिल्वर मेडल मिला। इस उपलब्धि के बाद जान्हवी की एक अलग पहचान बन गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी के आयोजन के दौरान उनको आमंत्रित किया। उन्होंने मंच से सैकड़ों बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। उनको कठिन समय में कैसे अपनी रक्षा करना है। इसकी सीख दी। पिता परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने दर्जनों बार पिता के विद्यालय के साथ-साथ अन्य स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को प्रशिक्षण दिया। उनके इस प्रयास से कई बच्चों ने जूडो कराटे के प्रति उत्साहित हुए। बच्चों की इस रुचि को देखते हुए कुछ निजी संस्थानों ने प्रशिक्षण के लिए कोचिग भी खोल दिया। आज जान्हवी के प्रेरणा से बच्चे विशेष तौर से बालिकाएं खुद की सुरक्षा को लेकर सतर्क व सचेत हैं।