ओवरब्रिज निर्माण की गुणवत्ता परखने को शुरू हुई जांच
जासं कौशांबी रोही ओवर ब्रिज की सड़क पर हुए होल की जांच के लिए गुरुवार की दोपहर अधिकारियों की टीम पहुंच गई है। नियंत्रण प्रकोष्ठ के महाप्रबंधक संजय तिवारी व राज्य सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्य ओवर ब्रिज निर्माण की गुणवत्ता परख रहे हैं। शुक्रवार को भी पूरे दिन जांच होगी। इसके बाद टीम के सदस्य जांच रिपोर्ट शासन को देंगे। चायल विधायक संजय गुप्ता की शिकायत ओवर ब्रिज मनौरी की भी जांच होगी।
जासं, कौशांबी : रोही ओवर ब्रिज की सड़क पर हुए होल की जांच के लिए गुरुवार की दोपहर अधिकारियों की टीम पहुंच गई है। नियंत्रण प्रकोष्ठ के महाप्रबंधक संजय तिवारी व राज्य सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्य ओवर ब्रिज निर्माण की गुणवत्ता परख रहे हैं। शुक्रवार को भी पूरे दिन जांच होगी। इसके बाद टीम के सदस्य जांच रिपोर्ट शासन को देंगे। चायल विधायक संजय गुप्ता की शिकायत ओवर ब्रिज मनौरी की भी जांच होगी।
इलाहाबाद-कानपुर रेल मार्ग पर भरवारी रेलवे स्टेशन के पास रोही ओवरब्रिज में को होल हो गया है। चायल विधायक संजय गुप्ता की पहल पर पुल निर्माण में गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक उत्तम कुमार गहलौत के निर्देश पर गुरुवार की दोपहर नियंत्रण प्रकोष्ठ के महाप्रंबंधक संजय तिवारी व राज्य सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह टीम के साथ पहुंचकर अत्याधुनिक उपकरणों से जांच कर रहे हैं। संजय तिवारी ने बताया कि पूरे पुल पर सौ- सौ फीट पर खुदाई कराकर कंक्रीट की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा सरिया का कवर, प्रयुक्त स्टील की स्पेसिग भी चेक होगी। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर शासन को दी जाएगा। जांच के दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच निष्पक्ष रूप से हो, जिससे ओवरब्रिज निर्माण में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो।