घायल मोर को मिला उपचार, हालत में सुधार
कौशांबी ब्लाक क्षेत्र के सतारगंज गांव के पास गुरुवार को एक मोर घायल अवस्था में मिला। उसे मंझनपुर वन विभाग के रेंज कार्यालय लाया गया। जानकारी के बाद पहुंचे समाज सेवी व पैरावेट विनय पांडेय ने उसका उपचार किया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
जासं, कौशांबी : कौशांबी ब्लाक क्षेत्र के सतारगंज गांव के पास गुरुवार को एक मोर घायल अवस्था में मिला। उसे मंझनपुर वन विभाग के रेंज कार्यालय लाया गया। जानकारी के बाद पहुंचे समाज सेवी व पैरावेट विनय पांडेय ने उसका उपचार किया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
कौशांबी ब्लाक के सतारगंज गांव के निकट एक मोर दोपहर में घायल अवस्था में मिला। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने क्षेत्रीय वनाधिकारी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी को दी। इस पर उन्होंने मोर को कार्यालय लाने के लिए कहा। ग्रामीण उसे कार्यालय लाए। वहां पर जानकारी पर पहुंचे समाजसेवी विनय पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने मोर का उपचार किया। इसके बाद से उसकी हालत में सुधार है। 3507 बुजुर्गों व फ्रंट लाइन वर्करों को लगी वैक्सीन
जासं, कौशांबी : शासन के निर्देश पर कोविड-19 की जारी गाइड लाइन के मुताबिक गुरुवार को जिला अस्पताल समेत जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी केंद्रों में कुल 3507 बुजुर्गों व फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि लक्ष्य छह हजार टीकाकरण का निर्धारित था।
सभी को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए इन दिनों विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल समेत 18 अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन के लिए कैंप का आयोजन किया गया। अपर सीएमओ डॉ. एचपी मणि ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु व 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी से पीड़ित को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्करों को दूसरी डोज दी गई। कुल 3507 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। सभी को टीकाकरण के बाद करीब आधे घंटे तक रोका गया, जिससे किसी भी तरह का कोई रिएक्शन होता है तो उस पर कंट्रोल किया जा सके।