Move to Jagran APP

कृषि में नई विधि अपनाकर बढ़ाएं किसान आय : डीएम

जिला स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र महगांव में किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक विधि से खेती की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवल कर जिलाधिकारी ने किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 11:16 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:13 AM (IST)
कृषि में नई विधि अपनाकर बढ़ाएं किसान आय : डीएम
कृषि में नई विधि अपनाकर बढ़ाएं किसान आय : डीएम

जासं, कौशांबी : जिला स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र महगांव में किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक विधि से खेती की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवल कर जिलाधिकारी ने किया।

loksabha election banner

कृषि गोष्ठी में जिलाधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि कृषि उत्पादन बढ़ाकर व पशुपालन के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के लिए जानकारी दी जा रही है। कृषि क्षेत्र में नई विधि अपना कर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। कहा कि जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में केंद्र में इस वजह से किया गया है कि वैज्ञानिकों द्वारा केंद्र में किए गए तकनीक विस्तार को कृषक देखें और उसका उपयोग कृषि क्षेत्र में उन्नत करें। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने फसल उत्पादन में रासायनिक उर्वरकों के कम प्रयोग की सलाह दी, जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी। कृषि उप निदेशक डॉ. उदयभान ने बताया कि किसानों के हित के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। कृषि व उद्यान विभाग में पंजीकरण कराकर किसान योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। केंद्र के प्रमुख डॉ. अजय कुमार ने कहा कि रबी में गेहूं की नई उन्नतिशील प्रजातियों का चयन कर बुवाई करनी चाहिए, जिससे उत्पादन बढ़े। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय को कृषि से दोगुना करने के लिए प्रयासरत है। कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण कड़ी मृदा परीक्षण है। मृदा की जांच के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलता है। उसी के आधार पर किसान फसल की बोआई करने के बाद उवर्रक का प्रयोग करें। कहा कि मिट्टी में कैल्शियम, सल्फर की कमी हो रही है। लगातार मिट्टी का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र राम भास्कर ने बताया कि भूमि संरक्षण अधिकारी, एलडीएम, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम ने किसानों को जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.