कोखराज के इमामगंज में धारदार हथियार से ईटभट्ठा के मजदूर की हत्या
संवाद सूत्र, मूरतगंज (कौशांबी) : कोखराज के इमामगंज में शुक्रवार की देर शाम ईटभट्ठा मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसके नाजुक अंग को भी आधा काट दिया है। मजदूर की पत्नी से पूछताछ के बाद पुलिस ने तहरीर लेकर नामजद साथी समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
संवाद सूत्र, मूरतगंज (कौशांबी) : कोखराज के इमामगंज में शुक्रवार की देर शाम ईटभट्ठा मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसके नाजुक अंग को भी आधा काट दिया है। मजदूर की पत्नी से पूछताछ के बाद पुलिस ने तहरीर लेकर नामजद साथी समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर तरीपर निवासी होरीलाल का 35 वर्षीय बेटा बृजभूषण अपनी पत्नी अनीता व बच्चों समेत साली के साथ इमामगंज स्थित एक ईटभट्ठा में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे उसका साथी दिलीप निवासी समदा ईंट लादने के लिए साथ बृजभूषण को ले गया। रात करीब 12 बजे तीन लोग आए और लाश पत्नी अनीता को सौंपते हुए कहा कि मार्ग दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है। अनीता ने घटना की जानकारी ईटभट्ठा में रहे अन्य मजदूरों को दी। मालिक के पहुंचने पर भोर में पुलिस को सूचना दी गई। करीब सात बजे कोतवाल राकेश सरोज मौके पर पहुंचे। पत्नी से पूछताछ की गई। निरीक्षण में मजदूर के पेट में धारदार हथियार घोपा साथ ही उसके नाजुक अंग को आधा काट दिया गया है। पुलिस ने साथी दिलीप समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। जिस नृशंस तरीके से हत्या की गई है, उससे यही कयास लगाया जा रहा है कि अवैध संबंध के चलते उसकी हत्या की गई है। मजदूर की पत्नी के मुताबिक साथी बुलाकर साथ ले गया था और सड़क हादसे में मौत बताकर ईटभट्ठा में तीन लोग लेकर लौटे। कई संदिग्धों की धर-पकड़कर उनसे पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- प्रदीप गुप्ता, पुलिस अधीक्षक।
रामसुमेरी हत्याकांड : दूसरे दिन भी कई संदिग्धों से पूछताछ, सुराग नहीं
संसू, करारी : करारी के अगियौना गांव में धारदार हथियार से की गई रामसुमेरी की हत्या के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। गुत्थी सुलझाने के लिए कई संदिग्धों की धर-पकड़कर पूछताछ की लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
अगियौना निवासी पुत्ती लाल की 65 वर्षीय पत्नी रामसुमेरी गुरुवार की दोपहर करीब 11 बजे खेत की तरफ मवेशियों का चारा लेने के लिए गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की भोर गांव के बाहर मुर्गी फार्म के समीप उसका शव पड़ा मिला। सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई। पोते विनय दिवाकर की तहरीर पर अज्ञात कातिलों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश ¨सह ने शक के आधार पर आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की है। पुलिस अवैध संबंध देखने के चलते हत्या का कयास लगा रही है। एसओ कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब उनसे पूछताछ की जाएगी।