पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद पति की मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के देवभिटा गांव में बीमारी के चलते एक वृद्धा की मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार के बाद सदमे में आए पति ने भी दम तोड़ दिया।
संसू, टेढ़ीमोड़ : कोखराज थाना क्षेत्र के देवभिटा गांव में बीमारी के चलते एक वृद्धा की मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार के बाद सदमे में आए पति ने भी दम तोड़ दिया।
देवभिटा गांव निवासी 80 वर्षीय यशोदा देवी बुजुर्ग होने के चलते कई बीमारियों से जूझ रही थीं। बीमारी के चलते गुरुवार को यशोदा की मौत हो गई। घरवालों ने गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान मुखाग्नि देने के कुछ देर बाद ही अचानक उसके पति नन्हें लाल के सीने में दर्द हुआ। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते मौके पर ही नन्हें लाल ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में दो लोगों की मौत की खबर से गांव का माहौल गमगीन हो गया। पत्नी के साथ ही नन्हें लाल का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया।