महिला कल्याणकारी योजनाओं की जांच करेगी शासन की टीम
महिलाओं के कल्याण के हित के लिए शासन से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजनाओं की हकीकत जानने के लिए शासन स्तर से गठित तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार से डेरा डाल रही है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा है। जांच के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न मिले। इसको लेकर कर्मचारी अभिलेखों को दुरुस्त करने के पूरे दिन जुटे रहे।
जासं, कौशांबी : महिलाओं के कल्याण के हित के लिए शासन से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजनाओं की हकीकत जानने के लिए शासन स्तर से गठित तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार से डेरा डाल रही है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा है। जांच के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न मिले। इसको लेकर कर्मचारी अभिलेखों को दुरुस्त करने के पूरे दिन जुटे रहे।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिला कल्याण संबंधित योजनाओं की जांच करने के लिए शासन स्तर से अफसरों की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें विशेष सचिव महिला कल्याण गरिमा यादव, अपर नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी सुभांजी शुक्ला व बबिता पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतापगढ़ शामिल हैं। अधिकारियों की टीम शुक्रवार की सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय मंझनपुर पहुंचकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक महिला संबंधित योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं के आवेदन प्राप्ति की समीक्षा। वन स्टॉप सेन्टर योजना के अंर्तगत हिसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए एक ही छत के नीचे महिला हेल्पलाइन, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक एवं अल्पावास गृह आदि की सेवाओं पर चर्चा की। जांच व समीक्षा के दौरान टीम को किसी प्रकार की अनियमितता न मिले। इसको लेकर अधिकारी व कर्मचारी देर शाम तक तैयारी में जुटे रहे।