झोपड़ी में बंधी बकरियां चोरी, शिकायत
पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-सहावपुर गांव में बुधवार रात झोपड़ी में बंधी बकरियां चोरी हो गई। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी के होश उड़ गए। इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
संसू, कसेंदा : पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-सहावपुर गांव में बुधवार रात झोपड़ी में बंधी बकरियां चोरी हो गई। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी के होश उड़ गए। इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
फतेहपुर- सहावपुर गांव निवासी राम दुलारे पुत्र स्वर्गीय सुंदर लाल मजदूरी करके परिवार चलाता है। इन दिनों वह कसेंदा गांव निवासी हाजी परवेज का मुर्गी फार्म में परिवार संग रह कर मजदूरी करता है। राम दुलारे ने बताया की बुधवार शाम वह पोल्ट्री फार्म के पास बनी झोपड़ी में अपनी चार बकरियां बांध कर वहीं लगे नलकूप के अंदर परिवार के साथ सो गया। सुबह चारों बकरी गायब देख राम दुलारे के होश उड़ गए। ग्राम प्रधान संग थाने जाकर भुक्तभोगी ने पुलिस से शिकायत की है।