Move to Jagran APP

बाल दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से काफी प्रेम था इसी वजह से बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों में चाचा नेहरू के जन्म दिन पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी बातें बताई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:07 AM (IST)
बाल दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
बाल दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जासं, कौशांबी : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से काफी प्रेम था, इसी वजह से बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों में चाचा नेहरू के जन्म दिन पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी बातें बताई गई।

loksabha election banner

टेढ़ीमोड़ प्रतिनिधि के अनुसार सिराथू विकास खंड के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय कसिया प्रथम में बाल-दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया तथा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं रंगोली, चित्रकला आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों व टीम को सम्मानित किया गया। बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक सचिन ओझा ने सभी बच्चों के बीच वाटर बॉटल (थर्मस) वितरित कर उन्हें चाचा नेहरू के जीवन से जुड़ी बातें बताई। इस दौरान सभी शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे। बच्चों ने सजाई दुकानें, अभिभावकों ने की खरीदारी

प्राथमिक विद्यालय लौधना परिसर में गुरुवार को बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक पंकज सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से जुड़ी बातें बताई। कहा कि बच्चों से वह बहुत प्यार करते थे। इस लिए उनके जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके बाद बच्चों ने स्कूल परिसर में बाल मेले का आयोजन किया। इस मेले में बच्चों ने स्वयं चाट, पकौड़े, समोसे, पानी- पूरी, लाई नमकीन, गुब्बारे, मिट्टी के खिलौने, क्राफ्ट आदि की दुकानें सजाई। साथ ही अभिभावकों के साथ मिलकर खरीदारी की। मेले में बच्चों का उत्साह भी देखते बना। मेले के दौरान ही स्कूल के शिक्षकों ने टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई। मेले में बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। चाचा नेहरू के जन्म दिन पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संसू, चायल : तहसील क्षेत्र के सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

इस अवसर पर प्रतियोगिओं का भी आयोजन किया गया। टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल सरांयअकिल, प्राथमिक विद्यालय पेरई, जय मां दुर्गे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदूकी, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोंपा, प्राथमिक व जूनियर स्कूल नदौली सहित सैकड़ो विद्यालयों में चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ बाल मेला व प्रदर्शनी आयोजित की गई। टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों ने सांस्कृतिक प्रश्नोतरी गेम शो किया। प्रश्नोत्तरी राज्यों से संबंधित प्रश्नों पर आधारित थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद प्रधानाचार्या पलक अंजुम ने वोट आफ थैंक्स प्रस्तावित किया गया। प्राथमिक विद्यालय पेरई में प्रधानाचार्य हरिओम सिंह ने महापुरषों से परिचित कराते हुए छात्रों को सर्वप्रिय चाचा नेहरू के नाम से विख्यात पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती को धूमधाम से मनाया। बच्चों ने स्कूल परिसर में मेला लगाया। इस मेला में वह क्रता व विक्रेता दोनों की भूमिका में रहे। विद्याभारती पब्लिक स्कूल इमलीगांव में खेलकूद प्रतियोगितायें भी हुई। विजेता छात्रों को प्रबंधक श्रीप्रकाश शुक्ल ने पुरस्कृत किया। एमवी कांवेंट स्कूल एंड कॉलेज पूरामुफ्ती में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने पंडित नेहरू की वेशभूषा अपनाकर बाल दिवस का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनुभा शर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। धूमधाम से मनाया गया बाल-दिवस

संसू टेढ़ीमोड़ : क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल-दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कसिया स्थित कौशांबी पब्लिक स्कूल में निदेशक योगेश कुमार मौर्य के निर्देशन में बाल दिवस का आयोजन किया गया। शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश व प्राचार्य राकेश यादव सभी अध्यापक -अध्यापिकाओं ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्रों के बीच चाचा नेहरू के जीवन पर आधारित कविता, भाषण संस्मरण आदि का आयोजन हुआ। प्राचार्य राकेश यादव ने नेहरू के आदर्शों व ²ष्टिकोण को आत्माध करने का संदेश दिया। शिक्षा अधिकारी ने उनके वैज्ञानिक ²ष्टिकोण, औद्योगिक विकास, पंचवर्षीय योजनाओं को आधार बनाकर आधुनिक व मजबूत भारत के निर्माण में अहम योगदान का उल्लेख किया। इसके बाद स्कूल परिसर में छात्रों को नेहरू जी के जीवन से जुड़ी फिल्म दिखाई गई।

विकास खंड कड़ा के प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में भारत के प्रथम में बच्चों ने केक काटकर मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व पंडित जवाहर लाल के चित्र पर भी शिक्षकों व बच्चों ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रधानाध्यापक गुलाब सिंह ने बच्चों को नेहरू के बारे में विस्तृत रूप जानकारी दी। स्कूल परिसर में छात्रों ने विभिन्न दुकानों लगाई। इस मौके पर शिक्षक रामकृष्ण, माया सिंह, रिया सेठी, बीरेंद्र कुमार व संध्या देवी पटेल ने बच्चों के कार्यो में सहयोग प्रदान किया। बाल दिवस पर बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

संसू, मूरतगंज : मूरतगंज के एचडीजेडी कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान बच्चों ने रोबोट स्कूल मॉडल कैंडी मशीन इंडियन बैंक मॉडल स्मार्ट सिटी रूम हीटर, क्वीन बोर्ड, वाटर पंप, मैग्नेटिक ट्रेन, वर्किंग फाउंटेन, वाशिग मशीन आदि चीजें बनाई स्कूल के प्रबंधक अवधेश कुमार साहू बच्चों को बाल दिवस पर शुभकामनाएं दी स्कूल के प्रिसिपल ममता बुखार, शशि सिंह, शिव प्रताप शर्मा काजल यादव व रूबी शर्मा आदि अध्यापक मौजूद रहे। नेहरू ने पांचवर्षीय योजनाओं को किया था शुरू

संसू सिराथू : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती बाल दिवस के रुप मे धूमधाम से मनाई गई। कस्बे के उदयश्याम इंटर कॉलेज में छात्रों ने केट काटकर उनका जन्म दिन मनाया। साथ ही स्कूल परिसर में बाल मेले का आयोजन किया। एसएवी इंटर कॉलेज सैनी में बाल दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें छात्रों ने चाचा नेहरू के जीवन से जुड़ी बातों पर चर्चा की। छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कॉलेज कौशांबी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें बच्चों ने बाल गीत व अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों के बीच कक्षाओं को सजाने व भाषण, गीत संगीत आदि की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र कुमार साहू समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी, शिक्षक नीलेश कुमार साहू, अलीशा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार अझुवा क्षेत्र के हर स्कूल में बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों ने माल मेले में चाट, पकौड़ा, मिठाई, समोसा आदि की दुकाने लगाई। जय माँ दुर्गा विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी ने शुभकामनाएं दीं। इसे नेहरू जयंती कहें या फिर बाल दिवस, यह दिन पूर्णत: बच्चों के लिए समर्पित है। दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में अध्यक्ष वेद प्रकाश, प्रबंधक कपूर चंद्र केशरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र केशरवानी ने पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिमा में दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एसपी त्रिपाठी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर नमो नारायण त्रिपाठी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने इस अवसर पर स्कूल परिसर में विभिन्न दुकाने लगाई। धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन में संरक्षक रामऔतार शास्त्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अध्यापक सुनील साहू, जयकुमार, उपेंद्र तिवारी, राकेश मौर्य, हेमंत सिंह, शेर बहादुर, अनिल कुमार, अभिमन्यु सिंह, सुंदर लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.