पौधारोपण कर मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पौधारोपण व हवन पूजन कर मनाया। उन्होंने कहा अखिलेश यादव को हर वर्ग का मसीहा बताते हुए दीर्घायु होने की कामना की।
नेवादा ब्लाक के हसनपुर गांव में केक काटकर सपाइयों ने पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि अखिलेश पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने जिस प्रकार से प्रदेश का विकास किया और लोगों के हित को लेकर फैसले किए, उसे आज भी लोग याद कर रहे हैं। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार, कुशल सिंह पटेल, फुरकान सिद्दीकी, अन्नू तिवारी, ग्राम प्रधान हसनपुर विजय बहादुर सिंह आदि रहे।
उधर, काजीपुर बाजार में युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष चरनजीत सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हवन पूजन किया। इसके बाद पौधारोपण कर समाज के लोगों को इसके लिए प्रेरित भी किया। कड़ा ब्लाक प्रमुख अनुज यादव और आनंद मोहन पटेल ने कहा कि जन्मदिन पर हम सबको पौधारोपण करना चाहिए। इसके बाद सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र के सामने केक काटा और जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान अनवार खान, एडवोकेट राजेश्वर यादव, इंद्रेश कुमार, सादाब अहमद, पंकज सिंह, परवेज कुमार, चंदन सिंह, अनिल कुमार कोरी,विकास यादव, सोनू यादव, कृष्ण गोपाल यादव आदि रहे।