Move to Jagran APP

जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। पदाधिकारियों ने इस दौरान बसपा सरकार की उपलब्धियां बताई। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 10:23 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 10:23 PM (IST)
जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन
जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

कौशांबी : बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। पदाधिकारियों ने इस दौरान बसपा सरकार की उपलब्धियां बताई। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखने के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि रहे अमरेंद्र बहादुर भारती ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन विकास की सोच रखने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। बसपा सरकार ने सोच ने लोगों के बीच परिवर्तन लाया है। आज हर वर्ग के लोग समाज के बारे में सोच रहे हैं। यह सोच राजनैतिक के साथ ही अन्य विषयों को लेकर है। यह परिवर्तन बसपा की देन है। विशिष्ट अतिथि रहे पूर्व विधायक दयाराम पासी व पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरीश पासी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का सपाना बाबा साहब ने देखा था। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरा किया है। आगे भी उनका प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश कुशवाहा ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी अपने दम पर हर क्षेत्र में उतरेगी। उन्होंने भी सभी को अपसी एकता बनाए रखने को प्रेरित किया। कहा कि बसपा ने अपने शासन के दौरान महिलाओं को महामाया पेंशन, गरीब परिवार के लोगों को कांशीराम आवास समेत गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं संचालित की है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रयागराज मंडल प्रभारी अमिर काजी, महेंद्र गौतम, घनश्याम पटेल, महताब आलम, धनंजय सरोज, संतोष गौतम, डा.नीतू कनौजिया, अंबर, चंद्रबली चौधरी, दशरथ लाल सरोज, भानु कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, रमेश गौतम, बंशीलाल चौधरी, नन्हें पासी, सुरेश गौतम, मैदान सिंह पटेल, शंकर दयाल पांडेय, दिलीप चौधरी, अवधेश शाहू, अनिल अंबेडकर, ऊबैद अंसारी, घनश्याम गौतम, फूलचंद्र सरोज, अजय कुमार सरोज, अभिनंदन गौतम, मीडिया प्रभारी मोहम्मद सुफियान समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.